16 अक्टूबर 2026, 7:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 हिरासत में:कानपुर में टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बताकर अनफिट करने का आरोप

कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में वसूली को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने मेडिकल में अनफिट करने का डर दिखाकर रुपए मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस लाइन में एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक अजीत को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। इसके

होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 हिरासत में:कानपुर में टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बताकर अनफिट करने का आरोप
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में वसूली को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने मेडिकल में अनफिट करने का डर दिखाकर रुपए मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस लाइन में एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक अजीत को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पैनल के दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, हंगामे के बाद दो युवक फरार बताए जा रहे हैं। होमगार्ड की परीक्षा अप्रैल में कराई गई थी जबकि रिजल्ट 29 जून को जारी किया गया था। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा। मेडिकल टेस्ट 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। जानिए पूरा मामला… कानपुर पुलिस लाइन में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट 15 से 29 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। पहले दिन 15 अक्टूबर को 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मेडिकल परीक्षण के लिए सीएमओ की ओर से तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। इसमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत शामिल थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे अभ्यर्थियों ने डॉक्टरों पर धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि डॉक्टर नाक की हड्डी टेढ़ी होने या आंखों में समस्या बताकर मेडिकल में अनफिट करने की धमकी दे रहे थे। इसके बदले रुपए मांगे जा रहे थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, नाक टेढ़ी बताकर 10 से 15 हजार रुपए और आंखों में दिक्कत बताकर 50 हजार रुपए मांगे गए। आरोप है कि अभ्यर्थियों को एक पर्ची पर मोबाइल नंबर दिया गया और उस पर संपर्क कर रुपए देने को कहा गया। कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की कार में मौजूद ड्राइवर अजीत को ऑनलाइन और नकद रुपए दिए गए थे। बताया जा रहा है कि अजीत, डॉ. महेश द्विवेदी के साथ रहता है। जांच में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिले, दो डॉक्टरों समेत तीन हिरासत में हंगामे की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने जांच की तो ऑनलाइन खाते में रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इसके बाद डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. महेश द्विवेदी और उनके ड्राइवर अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार से बैग चोरी के आरोप में अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने का आरोप हंगामे की सूचना पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को पहले पुलिस लाइन के अंदर जाने से रोका गया। बाद में कुछ मीडियाकर्मी अंदर पहुंचे और अभ्यर्थियों से बातचीत करने लगे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने उन्हें एक कार दिखाई। उनका आरोप था कि कार में रखे कागज पर उन अभ्यर्थियों के नाम दर्ज थे, जो रुपए दे चुके थे। सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ कार के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों पर कार से बैग चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इसके बाद थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया और पूछताछ के लिए उसे अंदर ले गए। 41,424 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा यूपी होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसमें 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का परिणाम 29 जून को जारी किया गया, जिसमें 1,07,221 अभ्यर्थी पास हुए। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। परीक्षा निरस्त किया गया, नई तारीख बाद में होगी घोषित होमगार्ड कमांडेंट प्रीती शर्मा ने बताया- 15 अक्टूबर की भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त परीक्षा के लिए आगे डेट तय की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा। अब पढ़िए अभ्यर्थियों ने क्या कहा… DNS के प्वाइंट दे रहे, जबकि बंदा सेंट्रल की नौकरी में फिट है अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि मेडिकल टेस्ट में जानबूझकर अनफिट किया जा रहा था और इसकी वजह पैसे की मांग थी। हर अभ्यर्थी को DNS (नाक की हड्डी टेढ़ी होने) में पॉइंट देकर अनफिट बताया जा रहा था। उसने कहा कि कुछ अभ्यर्थी केंद्र सरकार की नौकरी के मेडिकल में फिट हो चुके हैं, लेकिन यहां उन्हें DNS के आधार पर अनफिट किया जा रहा है। अभ्यर्थी के मुताबिक, DNS अनिवार्य नहीं होने के बावजूद इसकी जांच की जा रही थी। इसमें अनफिट बताने के बाद किसी से 50 हजार, किसी से 20 हजार तो किसी से 40 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। उसने दावा किया कि कम से कम 25 से 30 अभ्यर्थियों से रुपए लिए गए हैं। कुछ लोगों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी किया है। उसने पुलिस से संबंधित अभ्यर्थियों के बैंक खाते और गूगल पे ट्रांजैक्शन की जांच करने की मांग की। अभ्यर्थी बोला- अनफिट कर रुपए की डिमांड कर रहे अभ्यर्थी विनय कुमार ने कहा, “मैं भी परीक्षार्थी हूं और होमगार्ड भर्ती में मेरा चयन हुआ है। रिजर्व पुलिस लाइन में धांधली के आरोपों को लेकर ही हंगामा हुआ। यहां डॉक्टर हर दूसरे अभ्यर्थी को DNS में पॉइंट देकर अनफिट बता रहे हैं। उनकी नाक की हड्डी टेढ़ी बताई जा रही है। पहले दिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इनमें से 70-80 लोगों की नाक टेढ़ी बताई जा रही है। इसके बाद 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। इससे कम में बात नहीं कर रहे थे। अगर नाक टेढ़ी है, तो 15 से 20 हजार रुपए देने को कहा जा रहा था।” पहले सही मेडिकल हुआ, फिर डॉक्टर फेल करने लगे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शुरू में 10-12 बच्चों का सही से मेडिकल हुआ। इसके बाद डॉक्टर अनफिट करने लगे। फिर एक नंबर लिखकर दे रहे कि उससे संपर्क करो। संपर्क करने पर एक व्यक्ति आता है और पैसों की डिमांड करता है। 50-50 हजार रुपए तक वे लोग डिमांड कर रहे। ------------------- ये खबर भी पढ़ें जज बोले- मुस्कान और साहिल की सोच घिनौनी, हवस भरी:दोनों बेरहम, इन्हें पछतावा नहीं; नीले ड्रम कांड पर फैसले की 10 बड़ी बातें ‘मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। अपराध के बाद दोनों का व्यवहार उनकी घिनौनी सोच और हवस को दिखाता है।’ ये बातें मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाने से जुड़े अपने 163 पन्नों के आदेश में लिखी हैं। पढ़िए पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗