4 नवंबर 2026, 8:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हरदोई में पुल के नीचे मिला युवक का शव:सात महीने पहले हुई थी शादी, सिर पर चोट के निशान

हरदोई जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब खेती-किसानी करने वाले 26 वर्षीय रंजीत का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मंगलवार शाम को उनका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के कोर्रिया गांव के पास एक पुल के नीचे पड़ा हुआ पाया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी देखे गए। इस घटना से पूरे इलाके में स

हरदोई में पुल के नीचे मिला युवक का शव:सात महीने पहले हुई थी शादी, सिर पर चोट के निशान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरदोई जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब खेती-किसानी करने वाले 26 वर्षीय रंजीत का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मंगलवार शाम को उनका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के कोर्रिया गांव के पास एक पुल के नीचे पड़ा हुआ पाया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी देखे गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज में रंजीत को 7:00 बजे मृत घोषित किया गया। बुधवार की दोपहर 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में शव का पंचनामा भरवाया गया। मृतक के पिता अनंत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि रंजीत की शादी महज सात महीने पहले 24 फरवरी को कछौना कोतवाली क्षेत्र के तुसौरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री शीलू सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकले थे। इसके बाद शाम लगभग छह बजे स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पुल के नीचे अचेत अवस्था में देखा और तुरंत परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में रंजीत को उठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की सिर पर गहरी चोट के निशान परिजनों ने मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान होने की बात कही है, जिससे हत्या या किसी बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। रंजीत दो भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर थे। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज परिसर में शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗