22 अक्टूबर 2026, 6:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते ही अगर स्क्रीन पर Accept All Cookies और Reject All का ऑप्शन दिखाई दे, तो ज्यादातर लोग बिना ज्यादा सोचे किसी एक पर क्लिक कर देते हैं. कई बार लोग इस पॉपअप को बार-बार देखकर परेशान हो जाते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए सभी कुकीज को एक्सेप्ट कर लेते हैं, लेकिन आपकी यही आदत ऑन

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते ही अगर स्क्रीन पर Accept All Cookies और Reject All का ऑप्शन दिखाई दे, तो ज्यादातर लोग बिना ज्यादा सोचे किसी एक पर क्लिक कर देते हैं. कई बार लोग इस पॉपअप को बार-बार देखकर परेशान हो जाते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए सभी कुकीज को एक्सेप्ट कर लेते हैं, लेकिन आपकी यही आदत ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़ी चिंता बढ़ा सकती है. ऐसे में हर बार बिना सोचे इन्हें एक्सेप्ट करना सही फैसला नहीं होतो है. तो आइए जानते हैंं कि हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना क्यों भारी पड़ सकता है. 

Cookies क्या हैं और ये कैसे काम करती हैं?

जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो वह आपके ब्राउजर में छोटी टेक्स्ट फाइल सेव कर सकती है. इन्हें कुकीज कहा जाता है. इनकी मदद से वेबसाइट आपकी लॉगिन स्थिति, भाषा की पसंद और शॉपिंग कार्ट में रखे सामान जैसी जानकारियां याद रख सकती है. इससे अगली बार वेबसाइट इस्तेमाल करना आसान हो जाता है, हालांकि सभी कुकीज का काम एक जैसा नहीं होता है. कुछ वेबसाइट चलाने के लिए जरूरी होती हैं, जबकि कुछ वेबसाइट के इस्तेमाल से जुड़े आंकड़े जुटाती हैं. वहीं विज्ञापन वाली कुकीज अलग-अलग वेबसाइटों पर आपकी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकती हैं.

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना क्यों भारी पड़ सकता है?

हर वेबसाइट पर Cookies को बिना सोचे-समझे एक्सेप्ट करना आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. कुछ Cookies सिर्फ लॉगिन डिटेल्स और वेबसाइट की पसंद याद रखती हैं, जबकि कुछ आपकी ब्राउजिंग एक्टिविटी को ट्रैक करके विज्ञापन दिखाने में मदद कर सकती हैं.  Accept All Cookies पर क्लिक करने से गैर-जरूरी Cookies भी एक्टिव हो सकती हैं, जिससे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटीज से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें - 10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च

इतने तरह की होती हैं वेबसाइट पर Cookies 

कुकीज मुख्य रूप से चार तरह की होती हैं. एसेंशियल कुकीज वेबसाइट के जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होती हैं. फंक्शनल कुकीज भाषा और दूसरी सेटिंग्स याद रखती हैं. एनालिटिक्स कुकीज वेबसाइट पर आपकी एक्टिविटी से जुड़े आंकड़े जुटाती हैं, जबकि विज्ञापन कुकीज आपकी पसंद के मुताबिक विज्ञापन दिखाने में मदद करती हैं. 

ऑनलाइन ट्रैकिंग कम करने के लिए क्या करें?

कुकीज का पॉपअप दिखने पर जल्दबाजी में फैसला लेने के जगह Manage Preferences या Customize ऑप्शन देखें. गैर-जरूरी विज्ञापन और ट्रैकिंग कुकीज को बंद कर सकते हैं, जबकि वेबसाइट चलाने के लिए जरूरी कुकीज को चालू रखा जा सकता है. इसके अलावा ब्राउजर की सेटिंग्स से थर्ड-पार्टी कुकीज को ब्लॉक करने और समय-समय पर पुरानी कुकीज हटाने का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗