8 नवंबर 2026, 1:09 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

10 मिनट Apps का कमाल, धनतेरस पर हर घंटे बिके 14000 सोने-चांदी के सिक्के

दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. पहले इस मौके पर लोग ज्वेलरी की दुकानों पर जाकर सिक्के और गहने खरीदते थे. लेकिन अब खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है. लोग घर बैठे मोबाइल एप से सोने और चांदी के सिक्के मंगवा रहे हैं.

10 मिनट Apps का कमाल, धनतेरस पर हर घंटे बिके 14000 सोने-चांदी के सिक्के
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. पहले इस मौके पर लोग ज्वेलरी की दुकानों पर जाकर सिक्के और गहने खरीदते थे. लेकिन अब खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है. लोग घर बैठे मोबाइल एप से सोने और चांदी के सिक्के मंगवा रहे हैं.

क्विक कॉमर्स यानी 10 मिनट में सामान घर पहुंचाने वाली कंपनियां इस त्योहार के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री कर रही हैं. इनमें जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

हर घंटे बिके 14000 सोने- चांदी के सिक्के
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के दौरान इन प्लेटफॉर्म पर सोने-चांदी के सिक्कों की मांग तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट के अनुसार हर घंटे करीब 14 हजार सिक्कों की डिलीवरी की जा रही है. इससे पता चलता है कि त्योहारों में लोग अब पारंपरिक दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन खरीदारी को भी पसंद कर रहे हैं.

मिनटों में घर पहुंच रहे सिक्के
क्विक कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को कम मात्रा में सोना और चांदी खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं. इन एप्स पर अलग-अलग वजन के सिक्के उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सिक्के चुन सकते हैं. कई शहरों में इनकी डिलीवरी कुछ ही मिनटों में हो सकती है. हालांकि ये सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है और सामान की उपलब्धता ग्राहक के पिनकोड पर निर्भर करती है.

ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ा क्रेज
धनतेरस पर ज्वेलरी दुकानों में काफी भीड़ होती है. ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी लोगों के लिए काफी सुविधाजनक बन रही है. इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ब्रांड के सिक्कों की कीमत की तुलना करना आसान है. कंपनियां त्योहार के दौरान छूट और खास ऑफर भी दे रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी इंस्टामार्ट पर सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले पांच गुना बढ़ी थी. वहीं बिगबास्केट पर सोने के सिक्कों की बिक्री में 146% और चांदी के सिक्कों की बिक्री में 234% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

कंपनियों की दीवाली बनी शुभ
क्विक कॉमर्स कंपनियां अब सिर्फ किराना, फल-सब्जियां और रोजमर्रा का सामान नहीं बेच रही हैं. त्यौहारों के दौरान वो सोने-चांदी के सिक्के, पूजा का सामान, मिठाइयां और गिफ्ट आइटम भी बेच रही हैं. इससे कंपनियों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने और बिक्री बढ़ाने का मौका मिल रहा है. खासकर ऐसे ग्राहक, जो आखिरी समय में खरीदारी करते हैं, इन एप्स का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. दिवाली जैसे त्योहारों में खरीदारी की ये नई आदत ऑनलाइन कारोबार के लिए एक बड़ा अवसर बन गई है.

ये भी पढ़ें: चीनी 65 रुपये के पार, प्याज और सरसों तेल की भी बढ़ी कीमत; कैसे हो गुजारा?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗