15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार कप्तान बने:सैयद मुश्ताक अली में बिहार की कैप्टेंसी करेंगे, इसी टूर्नामेंट में 58 गेंदों में शतक लगाया
15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार किसी टीम के कप्तान बन गए हैं। उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी बिहार की कप्तानी मिली है। इससे पहले वे बिहार की रणजी टीम और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान रह चुके हैं। वैभव ने 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली में महाराष्ट्र के खिलाफ 58 बॉल पर शतक लगाया था। उन्होंने 61 बॉल पर 108 रन बनाए

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार किसी टीम के कप्तान बन गए हैं। उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी बिहार की कप्तानी मिली है। इससे पहले वे बिहार की रणजी टीम और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान रह चुके हैं। वैभव ने 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली में महाराष्ट्र के खिलाफ 58 बॉल पर शतक लगाया था। उन्होंने 61 बॉल पर 108 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली भारत का घरेलू टी-20 टूर्नामेंट हैं। बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक के बाद शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुनी। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। 16 नवंबर को रेलवे से मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड में 2 मैच खेले, तीसरे टी-20 में बनाया रिकॉर्ड वैभव हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने 4 और 45 रन बनाए। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। ओवरऑल वैभव 44 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें से 7 मुकाबले बिहार के लिए खेले हैं। 4 साल की उम्र में बल्ला पकड़ा, पिता ने घर के पास बनवाई पिच वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ। उन्होंने 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआत में उनके पिता संजीव ने घर के पास ही अभ्यास के लिए पिच और नेट बनवाए। 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया सितंबर 2024 में वैभव को भारत की अंडर-19 टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला। चेन्नई में खेले गए यूथ टेस्ट में उन्होंने 58 गेंदों पर शतक लगाया। यह भारत की ओर से यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक था। इसके बाद UAE में खेले गए 2024 अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने UAE के खिलाफ 46 गेंदों पर 76 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 36 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। 13 साल की उम्र में IPL टीम ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा वैभव की बल्लेबाजी पर IPL टीमों की नजर भी इसी दौरान गई। नवंबर 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा। उस समय उनकी उम्र 13 साल थी। वे IPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। 14 साल में IPL डेब्यू, तीसरे मैच में जड़ा शतक 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में फाइनल के हीरो बने वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर खिताब जीता। इस मुकाबले में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगले 50 रन बनाने के लिए 23 गेंदें लीं। 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद वैभव को भारत की सीनियर टी-20 टीम में भी मौका मिला। उन्होंने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 15 साल 99 दिन थी। वे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इसके बाद जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वे पुरुषों के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इंडिया-A के लिए 11 गेंदों में अर्धशतक जून 2026 में श्रीलंका में खेली गई इंडिया-A, श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने एक और रिकॉर्ड बनाया। श्रीलंका-A के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। भारत-A ने मुकाबला 66 रन से जीता। IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीता वैभव ने 2026 IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और ऑरेंज कैप जीती। उनके बाद शुभमन गिल ने 732 और साई सुदर्शन ने 722 रन बनाए। शाकिब हुसैन की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर बिहार के तेज गेंदबाज शाकिब हुसैन का टूर्नामेंट में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। 21 साल के शाकिब ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से ध्यान खींचा था। हालांकि, अप्रैल-मई 2026 में IPL के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। बिहार की टीम वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
