4 नवंबर 2026, 8:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार:कानपुर में चाय की दुकान से चला रही थी अवैध कारोबार, बॉयफ्रेंड जेल में बंद

कानपुर में एक महिला को 1.50 करोड़ रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद से मादक पदार्थों का कारोबार संभाल रही थी। वह चाय की दुकान की आड़ में चरस और गांजा बेचती थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बजरिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान महि

1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार:कानपुर में चाय की दुकान से चला रही थी अवैध कारोबार, बॉयफ्रेंड जेल में बंद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में एक महिला को 1.50 करोड़ रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद से मादक पदार्थों का कारोबार संभाल रही थी। वह चाय की दुकान की आड़ में चरस और गांजा बेचती थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बजरिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान महिला के पास से करीब 3 किलो चरस बरामद हुई। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… पति की मौत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी आरोपी महिला शबनम बेगम उर्फ चाचा कंघी मोहाल की रहने वाली है। उसकी शादी रहीस अहमद से हुई थी। करीब एक साल पहले रहीस की मौत हो गई। इसके बाद शबनम की दोस्ती चमनगंज निवासी रियाज खटोला से हो गई। रियाज की चमनगंज में चाय की दुकान थी, जहां शबनम का आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों साथ रहने लगे और मिलकर दुकान चलाने लगे। आरोप है कि इसी दुकान की आड़ में दोनों चरस और गांजे का कारोबार करते थे। करीब एक महीने पहले रियाज ने बर्फखाना मस्जिद के पास शहजाद आलम को गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद शबनम ने अकेले ही नशे का कारोबार संभाल लिया। दुकान में रखे बैग से मिली चरस पुलिस को लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच और बजरिया पुलिस की टीम ने शबनम की चाय की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक बैग से 3 किलो चरस बरामद हुई। ACP सीसामऊ आनंद ओझा ने बताया कि शबनम से पूछताछ की जा रही है। इस कारोबार में उसके साथ शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। -------- ये भी पढ़ें- अब्दुल्ला के निकाह, केदारनाथ पहुंची सारा पर फतवा क्यों:मौलाना बोले- गुनहगार हैं, तौबा तो करनी होगी, अल्लाह जवाब मांगेगा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अक्सर फतवा जारी करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वे बरेली स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हाल ही में इन्होंने 2 और फतवे जारी किए। एक हिंदू युवक के मुस्लिम सरनेम लगाने पर आपत्ति जताई। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗