3 अक्टूबर 2026, 11:55 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

18 लाख के विवाद में युवक को बंधक बनाया:अलीगढ़ में युवक को थूक चटवाने और महिलाओं से पिटवाने का आरोप

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में 18 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का विवाद मारपीट और जातिसूचक अपशब्दों तक पहुंच गया। साईं विहार ब्लॉक में 29 जुलाई की रात एक युवक को हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर बंधक बनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उससे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई, उस पर थूका गया और महिलाओं से थप्पड़ लगवाए गए। विरोध करने पर जान

18 लाख के विवाद में युवक को बंधक बनाया:अलीगढ़ में युवक को थूक चटवाने और महिलाओं से पिटवाने का आरोप
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में 18 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का विवाद मारपीट और जातिसूचक अपशब्दों तक पहुंच गया। साईं विहार ब्लॉक में 29 जुलाई की रात एक युवक को हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर बंधक बनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उससे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई, उस पर थूका गया और महिलाओं से थप्पड़ लगवाए गए। विरोध करने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई। बन्नादेवी पुलिस ने करीब दो महीने बाद दो नामजद भाइयों, उनकी मां, चार अज्ञात महिलाओं और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले की विवेचना CO सिटी-2 को सौंपी गई है। फर्जी स्टॉक एक्सचेंज कारोबार में 18 लाख लगाने का आरोप सूतमिल निवासी सौरब सरन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रमनीत सिंह उर्फ रनवीर जुनेजा और विक्की जुनेजा उर्फ हरमीत सिंह ने उसे फर्जी स्टॉक एक्सचेंज कारोबार में निवेश का झांसा दिया। आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 18 लाख रुपए लिए गए। सौरब के मुताबिक, रकम के बदले दोनों भाइयों ने बैंक के चेक दिए थे। रकम वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे। रात 11 बजे हिसाब के बहाने बुलाया तहरीर के मुताबिक, 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे बिजली कटौती के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सौरब को हिसाब करने के बहाने बुलाने आया। वह अपने दोस्त शिवकुमार के साथ बताए स्थान पर पहुंचा। साईं विहार ब्लॉक में आम के पेड़ वाले खाली प्लॉट के पास रकम को लेकर दोनों भाइयों से उसकी बहस हो गई। इसी दौरान उनकी मां और कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। जातिसूचक टिप्पणी और महिलाओं से पिटवाने का आरोप सौरब का आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और गाली-गलौज की। इसके बाद उसे कान पकड़कर उठक-बैठक करने और थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में उस पर थूकने और महिलाओं से थप्पड़ लगवाने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसे महिलाओं से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। 112 पर कॉल करने लगा तो मोबाइल छीना शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पुलिस को सूचना देने के लिए 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। तहरीर में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने शहर के कई लोगों से पैसे ऐंठने और पुलिस पर प्रभाव होने की बात कही। सौरब के मुताबिक, उससे बाउंस चेक और रकम की रसीद वापस मांगी गई। इन्हें वापस नहीं करने पर 2 लाख रुपए में हत्या कराने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। बन्नादेवी पुलिस ने अब सौरब की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस 18 लाख रुपए की कथित ठगी, मारपीट, धमकी और जातिसूचक अपशब्दों समेत लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗