22 अक्टूबर 2026, 7:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

22 राज्यों के शिल्पकारों की प्रदर्शनी कल से:गवर्नर आनंदीबेन पटेल करेंगी उद्घाटन, क्राफ्टरूट्स की ओर से हो रहा आयोजन

देश के 22 राज्यों के शिल्पकारों की पारंपरिक हस्तकलाओं और हुनर का संगम शुक्रवार से कानपुर में देखने को मिलेगा। क्राफ्टरूट्स कानपुर एग्जीबिशन-2026 का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक चून्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। ग्राम श्री और क्राफ्टरुट्स की संस्थापक अनाराबेन पटेल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

22 राज्यों के शिल्पकारों की प्रदर्शनी कल से:गवर्नर आनंदीबेन पटेल करेंगी उद्घाटन, क्राफ्टरूट्स की ओर से हो रहा आयोजन
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देश के 22 राज्यों के शिल्पकारों की पारंपरिक हस्तकलाओं और हुनर का संगम शुक्रवार से कानपुर में देखने को मिलेगा। क्राफ्टरूट्स कानपुर एग्जीबिशन-2026 का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक चून्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। ग्राम श्री और क्राफ्टरुट्स की संस्थापक अनाराबेन पटेल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। 90 से अधिक शिल्पकारों का हुनर दिखेगा पांच दिन तक लगने वाली इस प्रदर्शनी में प्रवेश शुल्क निशुल्क है। पांच दिवसीय प्रदर्शनी में 90 से अधिक शिल्पकार 90 से अधिक प्रकार की हस्तकलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें बाग प्रिंट, पटचित्र, कांच कला और कोसा सिल्क जैसी पारंपरिक कलाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यहां पर उत्पादों की शुरुआत 50 रुपए से होगी। सुबह 10 से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के अहमद हुसैन खत्री बाग प्रिंट, पश्चिम बंगाल के अक्षय कुमार बारीकी पटचित्र, उत्तर प्रदेश के महेश कुमार कांच कला और छत्तीसगढ़ के हर्ष राज बोराटे कोसा सिल्क का लाइव प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। क्राफ्ट यूनिवर्सिटी बनने का है प्रस्ताव अनाराबेन पटेल ने बताया कि देश में शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए एक क्राफ्ट यूनिवर्सिटी बनना प्रस्तावित है, जिसका मुख्य कैंपस अहमदाबाद में होगा। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में 50 अलग अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिसमें कानपुर समेत उप्र के 06 जिले शामिल हैं। आनंदीबेन पटेल ने की थी शुरुआत ग्रामश्री संस्था की स्थापना 1995 में गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से की थी। संस्था ने महिलाओं के हुनर और कला को आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। वहीं, क्राफ्टरूट्स की स्थापना 2008 में हुई थी। यह हस्तशिल्पियों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करती है। क्राफ्टरूट्स अब तक देश के विभिन्न महानगरों के अलावा दुबई और सिंगापुर में 94 प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुकी है। संस्था के मुताबिक, इसके माध्यम से देश के सभी राज्यों के 35 हजार से अधिक कारीगरों की सांस्कृतिक कलाओं और शिल्पकला का विस्तार हुआ है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗