31 हजार दीपों से जगमगाया बूढ़िया माई मंदिर का घाट:अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव; 7 साल पहले 11 हजार दीपों से शुरू हुई परंपरा
कुशीनगर के पडरौना नगर में मानस कॉलोनी स्थित श्री बूढ़िया माई मंदिर का घाट 31 हजार दीपों से रोशन हो गया। नगर पालिका परिषद की ओर से अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। शनिवार को छोटी दीपावली की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दीप जलाकर कुछ ही देर में पूरे घाट को जगमगा दिया। परि

कुशीनगर के पडरौना नगर में मानस कॉलोनी स्थित श्री बूढ़िया माई मंदिर का घाट 31 हजार दीपों से रोशन हो गया। नगर पालिका परिषद की ओर से अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। शनिवार को छोटी दीपावली की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दीप जलाकर कुछ ही देर में पूरे घाट को जगमगा दिया। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में वार्ड सभासदों और समर्थकों ने मंदिर के घाट पर दीप जलाए। नगर के लोग भी परिवार के साथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां बूढ़िया माई के दर्शन-पूजन किए और दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में एसडीएम सदर विवेक मिश्रा और आरएसएस के जिला प्रचारक अभय भी शामिल हुए। इनके अलावा संघ के खंड कार्यवाह आशुतोष, सहखंड कार्यवाह पारितोष, अंकित शनि, अभय मारोदिया, सुनील कुशवाहा, अभय सिंह, अरविंद कुशवाहा, नीरज मिश्र और आकाश वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सात साल पहले 11 हजार दीपों से हुई थी शुरुआत मंदिर परिसर में दीपोत्सव की शुरुआत सात साल पहले 11 हजार दीप जलाकर की गई थी। इस साल 31 हजार दीपों से मंदिर परिसर और घाट को रोशन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव से प्रेरणा लेकर जनकल्याण की भावना से इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। माता रानी से पूरे क्षेत्र के लोगों के स्वस्थ और खुशहाल रहने की कामना के साथ हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। नवागत एसडीएम विवेक मिश्रा ने भी आयोजन की सराहना की।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
