9 नवंबर 2026, 2:42 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

4 साल की हुईं आलिया-रणबीर की बेटी राहा, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside Photos

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं. उन्होंने 6 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर परिवार ने उनका बर्थडे धूमधाम से मनाया. अब राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्रा

4 साल की हुईं आलिया-रणबीर की बेटी राहा, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside Photos
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं. उन्होंने 6 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर परिवार ने उनका बर्थडे धूमधाम से मनाया. अब राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर राहा के चौथे जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

मम्मी-पापा संग केक काटती दिखीं राहा

पहली तस्वीर में राहा अपने मम्मी-पापा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं. रणबीर ने उन्हें गोद में लिया हुआ है. हालांकि, किसी भी तस्वीर में राहा का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

वहीं, दूसरी तस्वीर में राहा खेलती नजर आ रही हैं. आलिया ने बर्थडे केक की भी झलक दिखाई है. एक तस्वीर में वो अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए उन्हें किस करती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में राहा ड्राइंग करती नजर आ रही हैं.

'वो 4 साल की हो गई हैं...'

फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'वो 4 साल की हो गई हैं. हमारी नन्ही यूनिकॉर्न. हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं. हमेशा और हमेशा के लिए.'

कैसा है नन्ही राहा का लुक?

राहा ने अपने चौथे जन्मदिन पर ग्रे कलर की खूबसूरत फ्रॉक पहनी थी. इस ड्रेस पर चेक डिजाइन बना हुआ था और नीचे की तरफ गुलाबी गुलाब के फूलों का प्रिंट था. फ्रॉक में छोटी पफ स्लीव्स और कमर पर चमकदार बेल्ट लगी हुई थी. वहीं, राहा के घुंघराले बालों को पीछे से रंग-बिरंगे तितली वाले क्लिप्स से सजाया गया था. ये हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा था. 

आलिया भट्ट ने फ्लोरल ड्रेस में ढाया कहर

आलिया भट्ट ने बेटी राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए क्रीम कलर की खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस पर हल्के रंगों के छोटे-छोटे फूल बने हुए थे. आलिया ने इस दौरान हल्का मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था. वहीं, रणबीर कपूर व्हाइट फुल स्लीव्स टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए.  

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के कुछ महीने बाद नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗