5 मिनट का रास्ता 30 मिनट में तय हो रहा:आगरा में सीएम ग्रिड के लिए सड़कें खुदी, एमजी रोड के कई रास्ते बंद
आगरा में इन दिनों सुबह और शाम शहर की सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। एक तरफ एमजी रोड पर मेट्रो का काम चलने के कारण कई तिराहे डिवाइडर लगाकर बंद कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कें खुदी पड़ी हैं। ऊपर से शादी के सीजन में बीच सड़क पर बारात और मैरिज होम के बाहर वाहनों की पार्किंग ने ट्रैफिक व्यवस्था

आगरा में इन दिनों सुबह और शाम शहर की सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। एक तरफ एमजी रोड पर मेट्रो का काम चलने के कारण कई तिराहे डिवाइडर लगाकर बंद कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कें खुदी पड़ी हैं। ऊपर से शादी के सीजन में बीच सड़क पर बारात और मैरिज होम के बाहर वाहनों की पार्किंग ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी है। हालात ऐसे हैं कि पांच मिनट का रास्ता तय करने में करीब आधा घंटा लग रहा है। शहर के एमजी रोड, शाहगंज, बोदला, कोठी मीना बाजार, पचकुइयां और मारुति स्टेट समेत कई इलाकों में सुबह और शाम जाम के हालात बन रहे हैं। कई जगह वाहन रेंगते हुए निकलते हैं। जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आते। सीएम ग्रिड के गड्ढे और मिट्टी से बढ़ा हादसों का खतरा सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में कई जगह सड़कें खोदी गई हैं। निर्माण कार्य के बाद सड़कों पर मिट्टी और गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर उड़ती धूल लोगों की आंखों में जा रही है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई जगह सड़क का हिस्सा खुदा होने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिल रही है। इसका असर आसपास के दूसरे मार्गों पर भी पड़ रहा है। एमजी रोड पर तिराहे बंद, बीच सड़क पर वाहन मोड़ने से जाम एमजी रोड पर मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए डिवाइडर लगाकर कई प्रमुख तिराहों और रास्तों को बंद कर दिया गया है। इससे सुबह और शाम कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। तिराहों पर रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को आगे जाकर रास्ता बदलना पड़ता है। कई लोग बीच सड़क पर ही वाहन रोककर मोड़ने लगते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों को रास्ता नहीं मिलता और देखते ही देखते जाम लग जाता है। पांच मिनट का सफर पूरा करने में भी करीब आधा घंटा लग रहा है। बारात और मैरिज होम के बाहर पार्किंग ने बढ़ाई परेशानी शहर में शादी का सीजन भी चल रहा है। पुलिस ने बारात के दौरान सड़क पर घुड़सवारी और मैरिज होम के बाहर वाहनों की पार्किंग नहीं करने की गाइडलाइन जारी की है। इसके बावजूद कई जगह बीच सड़क पर बारात चढ़ाई जा रही है और मैरिज होम के बाहर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। बारात के चलते कई जगह लंबा जाम लग रहा है। पुलिस की गाइडलाइन के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा है। सुबह-शाम सबसे ज्यादा परेशानी मेट्रो निर्माण, सीएम ग्रिड के अधूरे काम और शादी समारोहों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पर एक साथ दबाव बढ़ गया है। एमजी रोड से लेकर शाहगंज, बोदला, कोठी मीना बाजार, पचकुइयां और मारुति स्टेट तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
