2 अक्टूबर 2026, 4:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च

5G फोन खरीदने वालों के लिए Redmi ने अपने बजट सेगमेंट में एक और नया ऑप्शन पेश कर दिया है. कंपनी ने भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जो हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज का दूसरा मॉडल है. फोन को बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है.&

5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

5G फोन खरीदने वालों के लिए Redmi ने अपने बजट सेगमेंट में एक और नया ऑप्शन पेश कर दिया है. कंपनी ने भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जो हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज का दूसरा मॉडल है. फोन को बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है.

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन जैसा ही है. अब इसकी बिक्री की तारीख और कीमत भी सामने आ गई है. तो आइए जानते हैं कि Redmi 17C 5G की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Redmi 17C 5G की भारत में कितनी है कीमत?

Redmi 17C 5G को भारत में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. फोन की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी. इसे Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. 

इतनी बड़ी है Redmi 17C 5G की स्क्रीन

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है. इसमें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा. इंटरनेशनल मॉडल में यह IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 बाय 1600 पिक्सल और हाई-ब्राइटनेस मोड में 810 निट्स तक ब्राइटनेस है. स्क्रीन में वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है. 

Redmi 17C 5G का सबसे मेन फीचर क्या है?

फोन की बड़ी खूबियों में इसकी 6,000mAh बैटरी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है. फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और कंपनी के अनुसार इसे करीब 90 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. 

कैसा होगा इस फोन का कैमरा?

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा. इसमें पोर्ट्रेट मोड, HDR और सेल्फी ब्यूटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलेगा. भारतीय जानकारी के अनुसार फोन में 8GB RAM दी जाएगी.

यह भी पढ़ें - Google Search में दिख रही निजी जानकारी? ऐसे करें Remove

HyperOS और Wet Touch का भी सपोर्ट

Redmi 17C 5G Xiaomi HyperOS पर चलेगा और इसमें Google का Circle to Search फीचर भी मिलेगा. फोन को IP64 रेटिंग दी गई है. इसके अलावा Wet Touch टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जिससे उंगलियां हल्की गीली होने पर भी टचस्क्रीन को इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें - फोन कैसे पकड़ लेता है आसपास छिपा Tracker? जानें ये टेक्नोलॉजी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗