केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चल रहे डेवलपमेंट पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI एप्लीकेशन कैपिटल बनने पर फोकस कर रहा है. सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लीकेशन पोर्टल के लॉन्च के मौके पर उन्होंने मीडिया से बात भी की.
वैष्णव ने कहा कि दुनिया में AI इंडस्ट्री में काफी उथल-पुथल और तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जैसे ही यह तकनीक विकसित होगी, इसमें और भी बदलाव आने की उम्मीद है.
बदलाव लाने के मकसद से इस पर हो रहा काम
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम भारत को दुनिया की एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर पूरा जोर दे रहे हैं. इस का मुख्य फोकस इंडस्ट्रीज में एआई मॉडल का उपयोग करना है. इनमें कृषि, हेल्थ सर्विस और एजुकेशन से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव लाना है. उन्होंने कहा है कि हमारा उद्योग इन आवेदनों पर बहुत अधिक ध्यान दे रहा है. इस दिशा में काफी अच्छी प्रगति हो रही है.
#WATCH | Delhi | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "The AI industry is going through a very tumultuous and very rapidly changing environment. In this kind of environment, there will be many changes which come. We in India are very focused on making India the application capital of the world. The way AI models can be used in enterprises, the way AI can be adopted for changing agriculture, changing healthcare, and changing the way education is given to the youth—all those applications, that is where the huge focus of our industry is, and they are progressing very well on this."
— ANI (@ANI) November 6, 2026
सेमीकॉन 2.9 वेब एप्लिकेशन पोर्टल के लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें केवल पूरी तरह से भरे गए आवदेन ही स्वीकार किए जाएंगे. इससे यह सुनिश्चित होगा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में केवल गंभीर कंपनियां ही हिस्सा लें.
उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें Non Serious Applicant के लिए कोई जगह नहीं है. स्वदेशी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट चिप विकसित करने का रोडमैप अंतिम रूप ले रहा है.
वैष्णव ने कहा कि सरकार सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के तहत आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपू्र्ण कदम है.

