3 अक्टूबर 2026, 3:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

Asian Games 2026 Day 4 Live: हॉकी मैच में टीम इंडिया जीत के करीब, श्रीलंका की हालत खस्ता

एशियन गेम्स 2026 में आज 22 सितंबर को भारत अपना पहला गोल्ड जीत सकता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी. इस मैच में बारिश की संभावना है, अगर बारिश से मैच रद्द भी होता है तो भारत को चैंपियन घोषित किया जाएगा और उन्हें गोल्ड मिल जाएगा. यहां देखें भारतीय खिलाड़ियों के मैच और नतीजों से

Asian Games 2026 Day 4 Live: हॉकी मैच में टीम इंडिया जीत के करीब, श्रीलंका की हालत खस्ता
स्रोत: ABP NEWS Sports
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एशियन गेम्स 2026 में आज 22 सितंबर को भारत अपना पहला गोल्ड जीत सकता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी. इस मैच में बारिश की संभावना है, अगर बारिश से मैच रद्द भी होता है तो भारत को चैंपियन घोषित किया जाएगा और उन्हें गोल्ड मिल जाएगा. यहां देखें भारतीय खिलाड़ियों के मैच और नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट.

22 सितंबर को भारत के मैचों के नतीजे

टेबल टेनिस- भारतीय महिला टीमने राउंड ऑफ 16 में थाईलैंड को 3-2 से हराया.

स्विमिंग- आकाश मणि, ऋषभ दास, धनुष सुरेश और बेनेडिक्शन बेनिस्टन की भारतीय चौकड़ी ने पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले हीट्स के फाइनल में जगह बनाई.

सेपकटकराव: रेगु ग्रुप B में मलेशिया ने भारतीय पुरुष टीम को 3-0 से हराया.

शूटिंग: पार्थ माने और एलावेनिल वलारिवन की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चौथे स्थान पर रही. ये जोड़ी मेडल से चूक गई.

कबड्डी: पुरुषों के ग्रुप A में भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया.

सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों के सिंगल्स ग्रुप D में भारत ने पाकिस्तान को हराया. जय मीना ने हुसैन अराइन के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की.

सॉफ्ट टेनिस: महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप D में थाईलैंड की अलीशा ज़िग्लर ने आध्या तिवारी को 4-1 से हराया.

कराटे: पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते सेमीफाइनल में चेतन भट्ट फाइनल में जगह बनाने से चूक गए.

कराटे- इंडोनेशिया की कोक इस्तरी अगुंग सनिस्ट्यारानी ने महिलाओं की कुमाइट 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अलीशा चौधरी को 6-1 से हराया.

एशियन गेम्स मेडल टैली में कहां है भारत?

सोमवार तक हुए मुकाबलों के बाद भारत एशियन गेम्स 2026 के मेडल टैली में 12वें स्थान पर रहा. भारत के लिए अभी तक एक गोल्ड नहीं आया, भारत के नाम 4 रजत पर 2 कांस्य पदक है. टॉप पर चीन काबिज है, जिनके नाम 23 गोल्ड समेत 38 मेडल हो चुके हैं. जापान 8 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर है. मेजबान देश ने 12 सिल्वर और 12 कांस्य के साथ कुल 32 पदक जीत लिए हैं.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Sports से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗