3 अक्टूबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज

सोमवार को 2026 एशियाई खेलों के पुरुष जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल देखने को मिला. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता. श्रीलंकाई जै

Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज
स्रोत: ABP WORLD NEWS
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सोमवार को 2026 एशियाई खेलों के पुरुष जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल देखने को मिला. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता. श्रीलंकाई जैवलिन थ्रोअर ने 88.55 मीटर का थ्रो किया. 

85.72 मीटर के थ्रो के साथ यशवीर ने पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आखिरी यानी अपने छठे इवेंट में यह रिकॉर्ड दर्ज किया. उन्होंने 83.56 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की थी. गौर करने वाली बात यह है कि सभी 6 प्रयासों में यशवीर ने 80 मीटर से ज्यादा दूर थ्रो किया. गौर करने वाली बात यह है कि यशवीर को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह एशियाई खेलों में जगह मिली थी. उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारत की झोली में सिल्वर डाल दिया

🇮🇳🇮🇳 TWO FLAGS. TWO MEDALS. ONE PROUD NATION. 🥈🥉

Yashvir Singh and Rohit Yadav lit up Nagoya with a DOUBLE PODIUM in the Men's Javelin at #AsianGames2026 🎯🔥

🥈 YASHVIR SINGH: 85.72 m, a PERSONAL BEST 💥
His last three throws all went further: 84.31 ➡️ 85.14 ➡️ 85.72
He… pic.twitter.com/VktAJ5lexp

— Athletics Federation of India (@afiindia) September 28, 2026

अच्छी नहीं हुई थी रोहित यादव की शुरुआत 

रोहित यादव की शुरुआत ज्यादा कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने पहले प्रयास में 77.25 मीटर का थ्रो किया था. इसके बाद बाकी के चारों प्रयास में उन्होंने 80 मीटर से दूर ही जैवलिन फेंका. उनका छठा और अंतिम प्रयास अमान्य रहा. उन्होंने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. 

पाकिस्तान चौथे पायदान पर 

पाकिस्तान के लिए अरशद नदीम इवेंट ने इवेंट में हिस्सा लिया. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद की तरफ से बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने 80.29 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. उनके 6 में से सिर्फ 2 ही थ्रो मान्य रहे, बाकी सब अमान्य हुए. पहले प्रयास में अरशद ने 76.69 मीटर दूर भाला फेंका. फिर तीसरे प्रयास में उन्होंने 80.29 मीटर का थ्रो दर्ज किया.

 

यह भी पढ़ें: गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

समाचार स्रोत

यह खबर ABP WORLD NEWS से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗