Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर घर की सजावट से लेकर नए गैजेट खरीदने तक, बाजार में कई तरह के ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी काफी समय से अपना पुराना लैपटॉप बदलने या नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो Asus की ओर से एक खास मौका दिया जा रहा है. कंपनी ने दिवाली 2026 के लिए अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो पर फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है.
इन ऑफर्स में Vivobook से लेकर प्रीमियम Zenbook और गेमिंग के लिए ROG और TUF सीरीज तक शामिल हैं. खास बात यह है कि कुछ लैपटॉप पर 58 फीसदी तक की छूट मिल रही है. ये डील Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट और पुराने लैपटॉप के बदले एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल सकता है.
गेमिंग लैपटॉप पर बड़े ऑफर्स
गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Asus ने कई ऑप्शन पेश किए हैं. Amazon पर ROG Zephyrus G14 (Core Ultra 9, 16GB RAM और 1TB SSD) को 3,39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 4,54,990 रुपये है. वहीं, ROG Zephyrus Duo 16 की कीमत 8,39,990 रुपये से घटकर 7,29,990 रुपये हो गई है. Flipkart पर TUF Gaming F16 (Core 5 205H) की कीमत 1,94,990 रुपये से कम होकर 1,04,990 रुपये रह गई है. TUF Gaming A15 भी 1,61,990 रुपये की जगह 92,990 रुपये में उपलब्ध है.
Amazon पर Zenbook लैपटॉप पर मिल रही छूट
Amazon पर Asus की Zenbook सीरीज के कुछ मॉडल्स को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. Zenbook S14 (16GB RAM और 512GB स्टोरेज) की कीमत 3,02,990 रुपये से घटकर 1,69,990 रुपये हो गई है. वहीं, Core Ultra 7 355 प्रोसेसर वाले Zenbook S14 का एक मॉडल 2,72,990 रुपये की जगह 1,67,990 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा Snapdragon X2 Elite वाले Zenbook A14 की कीमत 2,66,990 रुपये से घटकर 1,65,990 रुपये हो गई है.
यह भी पढ़ें - WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
Vivobook और ExpertBook पर भी ऑफर
जिन लोगों को पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के काम के लिए लैपटॉप चाहिए, उनके लिए Vivobook सीरीज में भी कई डील्स हैं. Vivobook 15 (Core 5) को 1,59,990 रुपये के बजाय 66,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं Vivobook 16 (Ryzen 7 7840HS) की कीमत 1,37,990 रुपये से घटकर 69,990 रुपये हो गई है. इसके अलावा Flipkart पर Asus ExpertBook P1 सीरीज के कुछ मॉडल 50,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. कंपनी की ExpertBook P3, P5 और Ultra सीरीज पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन
लैपटॉप खरीदने के लिए यूजर्स को भुगतान के कई ऑप्शन भी मिलेंगे. कुछ मॉडल पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ कुछ लैपटॉप पर 10 फीसदी तक बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं, हालांकि छूट और दूसरे ऑफर्स लैपटॉप के मॉडल और खरीदारी के प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. Asus के ये दिवाली ऑफर्स Amazon.in और Flipkart पर उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें - Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन




