31 अक्टूबर 2026, 7:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट

ATM Card Safety: आज के समय में UPI और ऑनलाइन पेमेंट का चलन भले ही काफी बढ़ गया हो लेकिन कैश की जरूरत पड़ने पर हम सभी को ATM की तरफ ही भागना पड़ता है. खासकर त्योहारों और शादियों के सीजन में ATM से पैसे निकालने वालों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है. लोगों की इसी जल्दबाजी का फायदा

ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

ATM Card Safety: आज के समय में UPI और ऑनलाइन पेमेंट का चलन भले ही काफी बढ़ गया हो लेकिन कैश की जरूरत पड़ने पर हम सभी को ATM की तरफ ही भागना पड़ता है. खासकर त्योहारों और शादियों के सीजन में ATM से पैसे निकालने वालों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है. लोगों की इसी जल्दबाजी का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग और हैकर्स पहले से घात लगाए बैठे रहते हैं. अक्सर हम ATM मशीन में जाते हैं. 

बिना कुछ देखे सीधा अपना डेबिट कार्ड मशीन में डालते हैं और पिन दबाकर पैसे निकाल लेते हैं. लेकिन आपकी यही एक छोटी-सी लापरवाही आपके पूरे बैंक अकाउंट को कुछ ही मिनटों में खाली कर सकती है. आजकल ठग ATM मशीनों के साथ ऐसी हाई-टेक छेड़छाड़ कर रहे हैं. जिसका पता आम इंसान को आसानी से नहीं चलता. इसलिए अगली बार जब भी आप पैसे निकालने जाएं तो मशीन में कार्ड डालने से पहले कुछ बेहद जरूरी चीजों की चेक जरूर कर लें.

कार्ड स्लॉट को हिलाकर देखें कहीं स्किमर तो नहीं लगा

ATM फ्रॉड का सबसे आम और खतरनाक तरीका कार्ड क्लोनिंग है. इसके लिए ठग ATM के उस स्लॉट में एक छोटी-सी डिवाइस फिट कर देते हैं जहां आप अपना कार्ड डालते हैं. इस डिवाइस को स्किमर कहा जाता है. यह दिखने में बिल्कुल ATM मशीन के असली हिस्से जैसा ही लगता है. इसलिए पहली नजर में कोई इसे पकड़ नहीं पाता. जैसे ही आप अपना कार्ड अंदर डालते हैं. यह स्किमर आपके कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप में मौजूद सारा डेटा चोरी कर लेता है.

इसके बाद हैकर्स इस डेटा की मदद से आपके कार्ड की एक डुप्लीकेट कॉपी तैयार कर लेते हैं. इस खतरे से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि कार्ड डालने से पहले उस प्लास्टिक वाले स्लॉट को अपने हाथ से थोड़ा हिलाकर चेक करें. अगर वहां की लाइट बंद है स्लॉट थोड़ा ढीला लग रहा है या कार्ड अंदर जाने में अटक रहा है तो समझ जाएं कि मशीन के साथ छेड़छाड़ हुई है.


पिन पैड और ऊपर लगे छुपे हुए कैमरे की करें पहचान

सिर्फ कार्ड का डेटा चुराने से ठगों का काम पूरा नहीं होता उन्हें आपके चार अंकों के एटीएम पिन की भी जरूरत होती है. आपका पिन जानने के लिए शातिर अपराधी दो तरीके अपनाते हैं. पहला तरीका यह है कि वे मशीन के कीपैड के ठीक ऊपर या अगल-बगल में एक बेहद छोटा पिनहोल कैमरा छुपा देते हैं. यह कैमरा इतना छोटा होता है कि किसी स्क्रू के छेद या ब्रोशर होल्डर के पीछे आसानी से फिट हो जाता है और जब आप पिन टाइप करते हैं तो उसे रिकॉर्ड कर लेता है. 

दूसरा तरीका फेक कीपैड का है जिसमें असली बटनों के ऊपर एक पतली नकली परत चिपका दी जाती है जो आपके दबाए गए नंबरों को सेव कर लेती है. इसलिए पिन डालने से पहले कीपैड को छूकर देखें कि कहीं वह ऊपर से उभरा हुआ या स्पंजी तो नहीं लग रहा. इसके साथ ही पिन दबाते वक्त दूसरे हाथ से कीपैड को पूरी तरह ढक लें जिससे ऊपर लगा कोई भी छुपा कैमरा आपके उंगलियों की हरकत न देख सके.


यह भी पढ़ें: Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें

कैश डिस्पेंसर में ट्रैपिंग 

कई बार ठग कार्ड या पिन चुराने के बजाय सीधे आपके निकलने वाले नोटों पर हाथ साफ कर देते हैं. इसे कैश ट्रैपिंग कहा जाता है. इसमें अपराधी उस जगह पर एक काली पट्टी या ग्लू ट्रैप लगा देते हैं. जहां से पैसे बाहर आते हैं. जब आप ट्रांजैक्शन करते हैं. तो मशीन के अंदर से पैसे तो गिने जाते हैं और आपके खाते से रकम भी कट जाती है. लेकिन नोट उस पट्टी में फंसकर बाहर नहीं आ पाते. ग्राहक को लगता है कि मशीन खराब है और वह जैसे ही वहां से बाहर निकलता है. 

ठग अंदर आकर पट्टी हटाते हैं और सारा कैश लेकर चंपत हो जाते हैं. इसलिए पैसे निकालने से पहले कैश निकलने वाली खिड़की को भी एक बार जरूर देख लें. इन तमाम झंझटों से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि अब आप ATM में कार्ड ले जाना ही छोड़ दें. आजकल लगभग सभी बैंकों के ATM में QR कोड स्कैन करके UPI के जरिए बिना कार्ड डाले पैसे निकालने की सुविधा मिलती है जो पूरी तरह सेफ है.

यह भी पढ़ें: दिवाली की झालर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगा बिजली बिल

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗