भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 660 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती आर्टिजन ग्रेड-IV के पदों पर निकाली गई है. इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक और फाउंड्री मैन सहित सात ट्रेड शामिल है. वहीं योग्य उम्मीदवार BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होकर 18 नवंबर 2026 को समाप्त होगी.
भारतीय अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती कुल 660 पदों पर होनी है, जिसके लिए आवेदन 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर रात 11:45 बजे तक है. वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तारीख 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके अलावा परीक्षा की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 बताई जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन पूरा करना होगा.
ट्रेड के अनुसार पदों की है यह संख्या
- फिटर- 278 पद
- वेल्डर- 104 पद
- मैकेनिक- 101 पद
- इलेक्ट्रीशियन- 90 पद
- टर्नर- 52 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 23 पद
- फाउंड्री मैन-12 पद
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है और संबंधित ट्रेड में एनसीटी-आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास इस ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. वहीं इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आईटीआई-एनटीसी और एनएसी में निर्धारित न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत हैं.
ये भी पढ़ें-आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
कितने मिलेगी उम्मीदवारों को सैलरी?
BHEL की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 1 साल के लिए अस्थायी तौर पर की जाएगी. वहीं उम्मीदवारों को शुरुआत में 24,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके बाद नियमित होने पर उम्मीदवार को 29,500 से 65,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. वहीं सैलरी के साथ दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले BHEL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर आर्टिजन रिक्रूटमेंट से संबंधित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आवेदन करने से पहले पात्रता ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े निर्देश चेक करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- अब निर्देशों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- वहीं अब आवेदन फीस भरकर सभी जानकारी को चेक करके आवेदन को सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम




