10 अक्टूबर 2026, 5:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों खूब चर्चा में है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस वक्त दर्शकों की नजरें गेमर स्काउट उर्फ तन्मय सिंह और लव गिल पर टिकी हुई हैं. हाल ही में स्काउट ने यंग DSA के साथ बातचीत के दौरान लव गिल को लेकर कुछ ऐसा कहा

Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों खूब चर्चा में है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस वक्त दर्शकों की नजरें गेमर स्काउट उर्फ तन्मय सिंह और लव गिल पर टिकी हुई हैं. हाल ही में स्काउट ने यंग DSA के साथ बातचीत के दौरान लव गिल को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई. 

स्काउट ने बताया कि लव गिल को लेकर उनके मन में कंफ्यूज्ड फीलिंग्स हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा, क्योंकि शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हैं. वहीं, 'बिग बॉस' के घर में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों का एक-दूसरे के करीब रहना, छूना और गले मिलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आम्रपाली दुबे ने क्या कहा?

अब इस पूरे मामले पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने प्रतिक्रिया दी है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वो लव गिल को समझाती नजर आईं. स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बात करते हुए आम्रपाली ने कहा, 'वो जब तुझे मसाज कर रहा था, शर्ट के अंदर हाथ डालकर, स्काउट, तब भी मैंने उसे बाहर से कहा था कि भाई, बाहर से कर. कुछ चीजें हैं जो बाहर अच्छी नहीं दिखतीं. तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, स्काउट को फर्क नहीं पड़ता होगा, लेकिन जिनके पार्टनर बाहर हैं, उन्हें खराब फील होता है. ये क्या रॉकेट साइंस है, समझना मुश्किल है क्या ये? मैं उस सेंस से बोल रही हूं.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by BARSHA (@v_cutie7_singh)

अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज हैं स्काउट

'बिग बॉस 20' के हालिया प्रोमो में स्काउट लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स पर बात करते नजर आए. शो में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां लगातार चर्चा में हैं. इससे पहले स्काउट ने कहा था कि वो लव को बहन की तरह देखते हैं. हालांकि, हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत के दौरान स्काउट अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज नजर आए.

          View this post on Instagram                      

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

उन्होंने कहा कि बहन होने से पहले इंसान दोस्त भी तो हो सकता है. इस पर यंग डीएसए ने उनसे पूछा, 'क्या तेरा रास्ता बदल रहा है?' इसके जवाब में स्काउट ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Shikha gupta🧿🫶🏻 (@shikha_gupta_2810)

बता दें कि स्काउट हाल ही में लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ डालकर मसाज करते नजर आए. इस दौरान दोनों काफी कंफर्टेबल दिखे. इसके अलावा, स्काउट लव गिल के पैर दबाते भी नजर आए.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗