10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

BJP विधायक पर नौकरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप:मुरादाबाद में परिजन बोले- उल्टा लटकाया, बेल्ट-डंडों से पीटा; करंट लगाया

मुरादाबाद में बढ़ापुर से भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर अपने दो नौकरों समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घायल युवक के मुताबिक, चोरी के शक में उन्हें विधायक के महल में रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाया गया। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटा गया। उनके जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट के झटके भी दिए गए। बताया जा रहा है कि

BJP विधायक पर नौकरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप:मुरादाबाद में परिजन बोले- उल्टा लटकाया, बेल्ट-डंडों से पीटा; करंट लगाया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुरादाबाद में बढ़ापुर से भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर अपने दो नौकरों समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घायल युवक के मुताबिक, चोरी के शक में उन्हें विधायक के महल में रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाया गया। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटा गया। उनके जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट के झटके भी दिए गए। बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे के सोने के कड़े चोरी होने से नाराज थे। हालांकि, इतनी पिटाई के बाद भी कड़े बरामद नहीं हुए। पिटाई के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद विधायक ने उन्हें अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि वे चार दिन तक विधायक से अपने बेटों को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें युवकों से मिलने तक नहीं दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने विधायक के आवास के बाहर हंगामा किया। इसके बाद उन्हें पता चला कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती हैं। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए विधायक के बेटे के सोने के कड़े चोरी हुए थे डिलारी की रहने वाली ओमवती कश्यप के छह बच्चे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनका छोटा बेटा रामू गांव में ही रहता है। वह कभी शादी-विवाह में हलवाई का काम करता है तो कभी मछलियां पकड़कर बाजार में बेचता है। ओमवती ने बताया- बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के महल में उनके पड़ोसी अतुल और रविश रोटी बनाने और झाड़ू लगाने का काम करते हैं। चार दिन पहले विधायक के बेटे के सोने के कड़े गायब हो गए थे। चोरी के शक में विधायक ने अतुल और रविश की पिटाई की। आरोप है कि दोनों ने कड़े चोरी करके रामू को देने की बात कही। इसके बाद विधायक के आदमी रामू को पकड़कर विधायक के महल रतूपुरा ले गए। जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट लगाया ओमवती का आरोप है कि विधायक सुशांत सिंह ने पड़ोसी अतुल, रविश के साथ मेरे बेटे रामू को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकवाया। इसके बाद खुद डंडों और बेल्टों से उनकी पिटाई की। विधायक के गार्डों ने भी तीनों को पीटा। रामू के जख्मों पर नमक रगड़ा और उसे करंट भी लगाया। ओमवती के मुताबिक, पिटाई से रामू बेहोश हो गया। इसके बाद विधायक के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद फिर उसकी पिटाई की गई। इस दौरान परिजन रोज विधायक के महल के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें तीनों युवकों से मिलने नहीं दिया गया। विधायक ने धमकी दी कि यहां से चले जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। भीड़ लेकर पहुंचीं ओमवती तब आजाद हुआ बेटा ओमवती ने बताया कि महल में काम करने वाले एक रिश्तेदार ने उन्हें बताया था कि बेटे को बचाना है तो किसी तरह उसे वहां से छुड़ाकर ले जाओ, नहीं तो वह नहीं बचेगा। इसके बाद शुक्रवार को वह रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ महल पहुंचीं। भीड़ ने महल के बाहर हंगामा किया। पुलिस को विधायक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद रामू से मिलने दिया गया। उसकी हालत देखकर हमने रामू को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाकी दोनों युवकों का रतूपुरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, रामू के पूरे शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। ओमवती बोलीं- विधायक का नाम हटाने का दबाव बना रहे सीओ ओमवती कश्यप का आरोप है कि ठाकुरद्वारा के सीओ उन पर 20 लाख रुपए लेकर शिकायत से विधायक का नाम हटाने का दबाव बना रहे हैं। उनका दावा है कि सीओ विधायक के करीबी रिश्तेदार हैं। तहरीर देने और सबूत होने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया- चोरी को लेकर कोई पूछताछ करने की शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों में आपस में फैसला हो गया है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗