24 नवंबर 2026, 4:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो:चंदौली में 2 फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, अनंत सिंह की बेटी के कार्यक्रम से लौट रहे थे

यूपी के चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियों ने काफिले में चल रही दो फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने सुशील सिंह को सुरक्षा घेरे में ले लिया। हादसा सोमवार रात 9 बजे उस वक्त हुआ, जब विधायक 10 गाड़ियों के काफिले के साथ चंदौली वापस लौट रहे थे। वह बिहार

BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो:चंदौली में 2 फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, अनंत सिंह की बेटी के कार्यक्रम से लौट रहे थे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी के चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियों ने काफिले में चल रही दो फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने सुशील सिंह को सुरक्षा घेरे में ले लिया। हादसा सोमवार रात 9 बजे उस वक्त हुआ, जब विधायक 10 गाड़ियों के काफिले के साथ चंदौली वापस लौट रहे थे। वह बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जिस गाड़ी में विधायक थे, वह पूरी तरह सुरक्षित है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया और जगदीसराय गांव के पास हुई। हादसे के वक्त स्कार्पियो में 4 लोग सवार थे, इनमें 3 घायल हो गए। दोनों फॉर्च्यूनर में सवार लोग सुरक्षित हैं। जिस तरह से घटना हुई है, उस पर विधायक सुशील सिंह ने कहा- मेरी गाड़ी आगे चल रही थी, इसलिए बच गया। घटना साजिश लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की 3 तस्वीरें… अचानक आई स्कॉर्पियो और टक्कर मारकर भागने लगी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सैयदराजा विधानसभा सीट से विधायक के काफिले में सबसे पीछे चल रही फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में भागने लगी और काफिले की दूसरी फॉर्च्यूनर से भिड़ गई। अचानक दो गाड़ियों को टक्कर मारने से वहां अफरातफरी मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। स्कॉर्पियो में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दोनों फॉर्च्यूनर में सवार आठ लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की, ड्राइवर नशे में था सदर सीओ नामवेंद्र कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में पंकज यादव समेत 4 लोग सवार थे। पंकज सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर गांव का रहने वाला है। कार जीवन यादव चला रहा था। चारों लोग पचफेड़वा स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति की बहन ने वहां बच्चे को जन्म दिया था। पहले स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले के एक वाहन को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो को रोकने के प्रयास में काफिले की 2 अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जांच में मामला सड़क दुर्घटना का पाया गया है। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जीवन शराब के नशे में धुत मिला है। उन्होंने बताया- पंकज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी सभी को मामूली चोटें आई हैं। स्कॉर्पियो को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗