23 नवंबर 2026, 3:57 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

Box Office: बुधवार को 'रामायण' निकली सबसे आगे, 'सीन' की घट रही हर दिन कमाई, जानें- कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों के लिए मौजूद हैं. लेकिन रणबीर कपूर की 'रामायण' ही लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. जहां 'रामायण'हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है तो वहीं सीन और मूकुथी अम्मन 2 जैसी फिल्मों की कमाई में लगातार मंदी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं कि 18 नवंबर यानी बुधवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की

Box Office: बुधवार को 'रामायण' निकली सबसे आगे, 'सीन' की घट रही हर दिन कमाई, जानें- कलेक्शन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों के लिए मौजूद हैं. लेकिन रणबीर कपूर की 'रामायण' ही लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. जहां 'रामायण'हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है तो वहीं सीन और मूकुथी अम्मन 2 जैसी फिल्मों की कमाई में लगातार मंदी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं कि 18 नवंबर यानी बुधवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है. 

'रामायण' ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की? 
'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. हालांकि दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में इसकी कमाई भी घटी है. बता दें कि 'रामायण' ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 28.35 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे बुधवार को भी इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 23.20 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद 'रामायण' की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 844.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

'सीन' ने दूसरे बुधवार कितना कलेक्शन किया? 
सूर्या की 'सीन' सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की थी. इसका फर्स्ट वीक का कलेक्शन 111.70 करोड़ रुपये रहा था. वहीं दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई में भी हर दिन मंदी देखी जा रही है. बता दें कि 'सीन' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.90 करोड़ की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सीन' ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.65 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ 'सीन' की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 145.05 करोड़ रुपये हो गई है. 

'मूकुथी अम्मन 2' ने दूसरे बुधवार कितना कमाया? 
रामायण और सीन जैसी फिल्मों के आगे 'मूकुथी अम्मन 2' टिक नहीं पाई. फिल्म की कमाई में पहले हफ्ते से ही गिरावट दर्ज की जा रही है. इसने फर्स्ट वीक में तो 17.93 करोड़ कमा लिए थे लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मूकुथी अम्मन 2' ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 22 लाख की कमाई की है. 
  • इसी के साथ 'मूकुथी अम्मन 2' की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 21.22 करोड़ रुपये हो गई है. 
समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗