29 अक्टूबर 2026, 5:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' के प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह यानी बीपी सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. आज, 27 अक्तूबर को हार्ट अटकै से उनका निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' के प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह यानी बीपी सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. आज, 27 अक्तूबर को हार्ट अटकै से उनका निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रोड्यूसर के निधन की खबर दी. अशोक पंडित ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी है.

अशोक पंडित ने जताया दुख
अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोड्यूसर बीपी सिंह की एक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह-सुबह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्हें दिल का एक बड़ा दौरा पड़ा था. वे एक शानदार फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो 'सीआईडी' और 'आहट' से पूरे देश को बांधे रखा.'

उन्होंने लिखा, 'उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि जब वे आईएफ टीडीए के अध्यक्ष थे, तब मैं उनके काफी करीब था. वे एक बहुत अच्छे इंसान और मेरे प्यारे दोस्त थे.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

कल होगा अंतिम संस्कार
अशोक पंडित ने आगे लिखा, 'मनोरंजन की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.  उनका अंतिम संस्कार कल, 28 अक्टूबर को किया जाएगा. इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.'

निधन की खबर सामने आते ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

बीपी सिंह के बारे में
बता दें, बृजेंद्र पाल सिंह भारतीय टेलीविजन जगत के एक जाने-माने निर्माता, निर्देशक और एक्टर थे.  उन्होंने टीवी शो आहट का निर्माण किया. इसके बाद शो 'सीआईडी'  उनके करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर रहा.  उन्होंने 'सीआईडी' शो में  डी.सी.पी. शमशेर सिंह चिटरोले की भूमिका भी निभाई.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗