28 नवंबर 2026, 3:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
लाइफस्टाइल

Dandruff Home Remedies: सर्दियों में हो जाता है डैंड्रफ, इस घरेलू उपाए से पाएं राहत

Dandruff Treatment: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को बालों में रूसी यानी डैंड्रफ की परेशानी होने लगती है. सिर में खुजली, सफेद परत और स्कैल्प का रूखापन रोज की परेशानी बन जाता है. ठंडी और सूखी हवा के कारण सिर की त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिससे रूसी की समस्या ब

Dandruff Home Remedies: सर्दियों में हो जाता है डैंड्रफ, इस घरेलू उपाए से पाएं राहत
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Dandruff Treatment: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को बालों में रूसी यानी डैंड्रफ की परेशानी होने लगती है. सिर में खुजली, सफेद परत और स्कैल्प का रूखापन रोज की परेशानी बन जाता है. ठंडी और सूखी हवा के कारण सिर की त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिससे रूसी की समस्या बढ़ती है. ऐसे में बालों की सही देखभाल करना जरूरी है. कुछ घरेलू तरीके स्कैल्प का रूखापन कम करने और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

मेथी के दानों से बनाएं हेयर पैक

मेथी के दानों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. इसके लिए दो बड़े चम्मच मेथी के दानों को रातभर आधा कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. इससे स्कैल्प को नमी मिलती है और रूखेपन के कारण होने वाली खुजली में कुछ राहत मिलती है. 

दही और नारियल तेल से मिलेगी नमी

दही और नारियल तेल का इस्तेमाल भी बालों की देखभाल में किया जाता है. दही में मौजूद नमी स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में मदद करती है. इसके लिए चार बड़े चम्मच दही लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर करीब 20 मिनट बाद बाल धो लें. अगर नींबू लगाने से जलन होती है या एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें. पहली बार कोई भी मिश्रण लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा, दो बड़े चम्मच हल्के गुनगुने नारियल तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें. इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर बाल धो लें. अगर तेल लगाने से खुजली या रूसी बढ़ती है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. तेल को रातभर बालों में लगाकर छोड़ने से भी बचें.

 सर्दियों में इन बातों का रखें ध्यान

ठंड के मौसम में बाल धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. इससे स्कैल्प का रूखापन बढ़ता है. हमेशा हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं और जरूरत के हिसाब से माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें. बालों को बहुत ज्यादा रगड़कर न सुखाएं और स्कैल्प को साफ रखें. अगर कई हफ्तों तक रूसी कम नहीं होती, सिर में तेज खुजली या लालिमा रहती है या बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. 

यह भी पढ़ें : Daily Milk Intake: रोजाना दूध पीना कितना फायदेमंद, किस उम्र में कितनी जरूरत? 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗