4 नवंबर 2026, 7:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Diwali Laxmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट! जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

Diwali Lakshmi Puja Muhurat 2026: दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. घरों की सफाई, सजावट और खरीदारी के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार माता लक्ष्मी की पूजा किस समय की जाए? 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी.

Diwali Laxmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट! जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त
स्रोत: ABP NEWS ASTRO
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Diwali Lakshmi Puja Muhurat 2026: दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. घरों की सफाई, सजावट और खरीदारी के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार माता लक्ष्मी की पूजा किस समय की जाए? 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी.

इस दिन दिल्ली में लक्ष्मी पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा. यानी 1 घंटा 56 मिनट का समय. हालांकि, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और दूसरे शहरों में पूजा का समय अलग होगा. ऐसे में अपने शहर का सही मुहूर्त जानना जरूरी है.

दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

- दिवाली: रविवार, 8 नवंबर 2026
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक
- कुल अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
- प्रदोष काल: शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
- वृषभ लग्न: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस बार दिल्ली-NCR में प्रदोष काल के दौरान वृषभ लग्न का संयोग मिल रहा है.

Diwali 2026 City Wise Muhurat: दिल्ली से मुंबई तक लक्ष्मी पूजा का समय

दिवाली की तारीख पूरे देश में एक ही है, लेकिन सूर्यास्त और स्थानीय लग्न के कारण लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त में अंतर रहेगा.

दिल्ली: शाम 5:54 से 7:50 बजे
नोएडा: शाम 5:54 से 7:49 बजे
गुरुग्राम: शाम 5:55 से 7:51 बजे
जयपुर: शाम 6:03 से 7:59 बजे
चंडीगढ़: शाम 5:52 से 7:46 बजे
लखनऊ: शाम 5:42 से 7:39 बजे
मुंबई: शाम 6:27 से 8:27 बजे
पुणे: शाम 6:24 से 8:24 बजे
अहमदाबाद: शाम 6:22 से 8:20 बजे
कोलकाता: शाम 5:20 से 7:18 बजे
हैदराबाद: शाम 6:07 से 8:08 बजे
बेंगलुरु: शाम 6:17 से 8:20 बजे
चेन्नई: शाम 6:07 से 8:09 बजे

लक्ष्मी पूजा के लिए वृषभ लग्न क्यों माना जाता है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र में वृषभ एक स्थिर राशि है. धार्मिक मान्यता है कि स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन और समृद्धि के स्थायी निवास की कामना पूरी होती है.

दिवाली पर प्रदोष काल और वृषभ लग्न का एक साथ मिलना विशेष महत्व रखता है. यही कारण है कि गृहस्थों के लिए शाम के समय लक्ष्मी-गणेश पूजन को प्राथमिकता दी जाती है.

क्या शुभ मुहूर्त निकलने के बाद लक्ष्मी पूजा नहीं कर सकते?

दिवाली पर केवल 1 घंटा 56 मिनट ही पूजा की जा सकती है, ऐसा नहीं है. यह दिल्ली के लिए प्रदोष काल में पड़ने वाले वृषभ लग्न का विशेष शुभ मुहूर्त है.

पंचांग में अन्य स्थिर लग्न और चौघड़िया के समय भी दिए गए हैं. इसलिए निर्धारित शाम के मुहूर्त में पूजा संभव न होने पर स्थानीय पंचांग के अनुसार दूसरे उपयुक्त समय का चयन किया जा सकता है.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा कैसे करें?

शुभ मुहूर्त से पहले पूजा स्थान की सफाई करें. चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. दीपक जलाएं और फूल, अक्षत, रोली, धूप तथा नैवेद्य अर्पित करें.

सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें. इसके बाद माता लक्ष्मी का पूजन, मंत्र जाप और आरती करें. धार्मिक परंपरा में इस दिन घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थान पर दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है.

इस दिवाली एक बात जरूर याद रखें. दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का प्रमुख शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे शुरू होगा, लेकिन दूसरे शहरों में समय अलग है. इसलिए पूजा की तैयारी अपने शहर के मुहूर्त के अनुसार करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS ASTRO से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗