अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को '10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ (Most Wanted Fugitives) की सूची में शामिल किया है. उस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का आरोप है. अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि बराड़ अभी अमेरिका में ही है.
बराड़ की तलाश 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के ठीक बाद शुरू हुई है. यह अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया एक मल्टीनेशनल ऑपरेशन था, जिसका मकसद उत्तरी अमेरिका और उसके बाहर काम कर रहे भारत से जुड़े तीन क्राइम ग्रुप्स के सदस्यों पर कार्रवाई करना था. इस ऑपरेशन में बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग को टारगेट किया गया था. इसके तहत 37 लोगों पर जबरन वसूली, रैकेट चलाने और ड्रग तस्करी जैसे कई अपराधों के आरोप लगाए गए.
A man wanted for a variety of federal violations—including murder, extortion, and drug distribution—has been added to the FBI’s Ten Most Wanted Fugitives list.
— FBI Los Angeles (@FBILosAngeles) September 28, 2026
Satinderjeet Singh (also known as Goldy Brar, among other aliases) is wanted for his alleged involvement in the… pic.twitter.com/AUyxi6vJFR
गिरफ्तारी में मदद करने वालों को देंगे इनाम
FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रांडी ने कहा, "सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक व्यक्ति है. FBI और हमारे पार्टनर उसे पकड़ने को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसीलिए हम उसे FBI की टॉप टेन भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं.
ग्रैंडी ने आगे कहा, "इस लिस्ट की वजह से उसके चेहरे और हुलिए पर जो ध्यान जाएगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उसकी तस्वीर FBI से जुड़ी हर वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर दिखेगी, और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, दुनिया भर के हर फोन पर उसका प्रचार किया जाएगा."
अमेरिकी अधिकारियों ने बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक अहम लीडर के तौर पर कई अपराधों का आरोप लगाया है. इनमें रैकेटियरिंग से प्रभावित और भ्रष्ट संगठनों की साज़िश, जबरन वसूली के जरिए व्यापार में दखल देने की साजिश और कंट्रोल किए गए पदार्थों को बांटने और बांटने के इरादे से अपने पास रखने की साजिश शामिल है.
24 लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार
इस साल जुलाई में जब 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का ऐलान किया गया, तब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था या वे पहले से ही हिरासत में थे. इसके बाद, FBI और उसके विदेशी सहयोगियों ने चार और फ़रार आरोपियों को पकड़ा, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी थी. अमेरिकी अधिकारी अभी भी बरार समेत पांच और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
