11 अक्टूबर 2026, 6:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर पटेल से लेकर कुलदीप यादव और नमन धीर, सभी स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. जब गेंदबाजी आई तो कोच गंभीर और कप्तान अय्यर ने कई रणनीति भी बनाईं, लेकिन रांची की ओस और

IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर पटेल से लेकर कुलदीप यादव और नमन धीर, सभी स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. जब गेंदबाजी आई तो कोच गंभीर और कप्तान अय्यर ने कई रणनीति भी बनाईं, लेकिन रांची की ओस और शाई होप के जुझारूपन ने उनके सारे दांव पेंच पर पानी फेर दिया. 

मैदान में इधर देखो, उधर देखो चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी. शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड का ऐसा तूफान आया कि मयंक यादव की पेस, अर्शदीप की स्विंग और कुलदीप यादव की स्पिन, सब धरे के धरे रह गए. जब-जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे तब-तब कैमरा गंभीर और अय्यर की तरफ घूमा. हर बार बाउंड्री लगने पर अय्यर और गंभीर का चेहरा उतरा हुआ नजर आया.

वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज

17वें ओवर में जब कुलदीप यादव को 3 छक्के पड़े, तब तो कोच गंभीर के जैसे हाथ-पांव फूल गए थे. वो हाथ झटक कर निराशा व्यक्त कर रहे थे. शाई होप 45 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्हीं की बदौलत वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज करने में कामयाब रहा.

वेस्टइंडीज की इस जीत को उलटफेर ना कहा जाए तो सही होगा. वह 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम है. शाई होप के अलावा शेरफान रदरफोर्ड भी भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने 37 गेंद में 84 रन जड़ दिए. दूसरी पारी में ओस/ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित होने वाली थी, असल में उसका फायदा वेस्टइंडीज को मिला.

ऐसी कुटाई नहीं देखी होगी

भारतीय गेंदबाजों की शायद ही ऐसी कुटाई कभी देखी होगी. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तो गेंदबाजी में फिफ्टी ही लगा दी. अक्षर ने 3.3 ओवर में 63 रन, वहीं कुलदीप ने 4 ओवर में 53 रन लुटा दिए. नमन धीर से लेकर शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव, जो भी आया उसे बहुत मार पड़ी. सभी भारतीय गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 11 से ऊपर रहा.

दो मैचों के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज एक-एक से बराबर हो गई है. अभी सीरीज में तीन मुकाबले और बाकी हैं. दोनों का अगला टी20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗