3 अक्टूबर 2026, 2:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

IND-W vs SL-W Final Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह हराया

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का फाइनल जीतकर भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का फिसला किया था. शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) ने शानदार शुरुआत दिलाई, ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेलकर भारत का स्कोर 216 तक पहुंचाया. श्रीलं

IND-W vs SL-W Final Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह हराया
स्रोत: ABP NEWS Sports
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का फाइनल जीतकर भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का फिसला किया था. शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) ने शानदार शुरुआत दिलाई, ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेलकर भारत का स्कोर 216 तक पहुंचाया. श्रीलंका को जीतने के लिए 217 रन बनाने थे, लेकिन उनकी पूरी टीम 69 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 147 रनों के बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया.

बल्ले के बाद शेफाली ने गेंद से बरपाया कहर

फाइनल में 48 रनों की ताबड़तोड़ खेलने वाली शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी में भी शानदार शुरुआत दिलाई, उन्होंने पॉवरप्ले में इमेशा दुलानी (3) और हसीनी परेरा (0) को सस्ते में आउट किया. श्रीलंका का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए. कप्तान अट्टापट्टू की पारी को दीप्ती शर्मा ने खत्म किया. 

श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट लिए. श्रीलंका की पारी 69 रनों पर सिमट गई और भारत ने 147 रनों के बड़े अंतर से इस मैच को जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया.

भारत ने बनाए 216

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 67 रन बनाए. इस जोड़ी को चामुडी ने तोड़ा, जिन्होंने शेफाली को कैच आउट कराया. वह अपने अर्धशतक से चूक गई, उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए. उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की.

स्मृति मंधाना ने फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से चूक गई. मंधाना ने 45 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौको की मदद से 79 रन बनाए. हमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत के स्कोर को 200 पार पहुंचने में अहम रोल निभाया. उन्होंने 22 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए.

भारत की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

श्रीलंका की प्लेइंग 11 

इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Sports से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗