8 नवंबर 2026, 2:18 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

iPhone Duo Customization : अब आपकी पसंद से तैयार होगा iPhone Duo, Caviar ने दिया कस्टमाइजेशन

iPhone Duo Customization : स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर लोग उसके डिजाइन, रंग और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन अगर फोन को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कराने का मौका मिले तो बात कुछ अलग हो जाती है. अब टेक्नोलॉजी और लग्जरी का ऐसा ही मेल देखने को मिल रहा है. लग्जरी डिवाइस ब

iPhone Duo Customization : अब आपकी पसंद से तैयार होगा iPhone Duo, Caviar ने दिया कस्टमाइजेशन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

iPhone Duo Customization : स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर लोग उसके डिजाइन, रंग और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन अगर फोन को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कराने का मौका मिले तो बात कुछ अलग हो जाती है. अब टेक्नोलॉजी और लग्जरी का ऐसा ही मेल देखने को मिल रहा है. लग्जरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी Caviar ने Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के लिए एक खास कलेक्शन पेश किया है. इसे Zodiac Collection नाम दिया गया है. इस कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि यूजर अपने फोन को अपने जोडिएक साइन के हिसाब से डिजाइन करा सकते हैं. इसके लिए सोना, चांदी, टाइटेनियम, कीमती पत्थरों, लेदर और उल्कापिंड जैसे खास मटीरियल के ऑप्शन दिए गए हैं.  

12 जोडिएक साइन के हिसाब से मिलेंगे डिजाइन

Caviar ने अपने ऑनलाइन कॉन्फिगरेटर पर Zodiac Collection को लिस्ट किया है. यहां यूजर अपने  जोडिएक साइन चुन सकते हैं. इसके बाद उस जोडिएक साइन से जुड़ा एक डिफॉल्ट डिजाइन सामने आता है, जिसे अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है. कंपनी ने सभी 12 जोडिएक साइन के लिए अलग-अलग बेस डिजाइन तैयार किए हैं. यूजर फोन के फ्रेम, पिछले पैनल, जोडिएक साइन से जुड़े सर्कल और बीच में लगे मेडलियन का मटीरियल भी चुन सकते हैं. ऐसे में एक ही मॉडल को अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ तैयार कराया जा सकता है. इसकी कीमत भी चुने गए मटीरियल और फिनिश के आधार पर तय होगी.

सोना, चांदी और लेदर से सजेगा फोन

फोन के फ्रेम के लिए यूजर सिल्वर, येलो गोल्ड, रोज गोल्ड और टाइटेनियम जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं. इसमें ब्लैक PVD कोटिंग वाले फिनिश भी शामिल हैं. पिछले पैनल को फोर्ज्ड कार्बन और अलग-अलग तरह के लेदर से कस्टमाइज किया जा सकता है. इनके अलावा गिलोशे और क्लू डे पेरिस जैसी सजावटी टेक्सचर फिनिश भी मिलती हैं.डिवाइस को और खास बनाने के लिए यूजर ज्वेलरी इनेमल, हीरे, क्रिस्टल और उल्कापिंड का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. इनका इस्तेमाल जोडिएक साइन और फोन के दूसरे सजावटी हिस्सों में किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - Airtel Subscriber Loss : Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान
 
14 लाख रुपये से ज्यादा है शुरुआती कीमत

इस कलेक्शन के तहत iPhone Duo Aeris मॉडल की शुरुआती कीमत 15,600 डॉलर यानी करीब 14,65,100 रुपये रखी गई है. वहीं Libra मॉडल की शुरुआती कीमत 15,372 डॉलर यानी लगभग 14,43,700 रुपये है. ये दोनों 256GB स्टोरेज वाले मॉडल हैं. Apple के iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, हालांकि कस्टमाइज्ड फोन की फाइनल कीमत यूजर के चुने गए डिजाइन और मटीरियल पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें - JBL Studio Monitors: होम स्टूडियो बनेगा प्रोफेशनल, JBL के इन मॉनिटर्स में मिलेंगे खास फीचर्स

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗