16 अक्टूबर 2026, 5:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?

स्मार्टफोन की दुनिया में अब तक लोगों ने फोल्डेबल फोन के कई डिजाइन देखे हैं, लेकिन जब बात Apple की हो तो हर नए डिवाइस पर नजरें टिक जाती हैं. कंपनी ने सितंबर में अपने Surprise and Shine इवेंट में पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया था. इसके बाद से ही इसकी बिक्री शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था. अब

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

स्मार्टफोन की दुनिया में अब तक लोगों ने फोल्डेबल फोन के कई डिजाइन देखे हैं, लेकिन जब बात Apple की हो तो हर नए डिवाइस पर नजरें टिक जाती हैं. कंपनी ने सितंबर में अपने Surprise and Shine इवेंट में पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया था. इसके बाद से ही इसकी बिक्री शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था. अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है.

Apple आज भारत समेत कई देशों में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर रहा है. करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में फोल्ड होने वाली स्क्रीन, दो डिस्प्ले और नया प्रोसेसर दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि iPhone Duo की प्री-बुकिंग कितने बजे शुरू होगी और यह फोन आखिर कितना खास है. 

iPhone Duo की प्री-बुकिंग कितने बजे शुरू होगी?

भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. यूजर्स Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए फोन बुक कर सकेंगे. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. उस दिन यह Apple के ऑनलाइन स्टोर और कुछ पार्टनर रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा.

iPhone Duo आखिर कितना खास है?

iPhone Duo में बुक की तरह खुलने वाला फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है. इसमें अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.4 इंच की Super Retina XDR स्क्रीन मिलती है. यह दोनों डिस्प्ले ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं. फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. Apple के मुताबिक, इसका अंदर का डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max की स्क्रीन से 50 प्रतिशत बड़ा है.

A20 Pro चिपसेट और कैमरे में क्या है खास?

iPhone Duo में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है. यह स्मार्टफोन iOS 27.1 पर चलता है और इसमें Siri AI समेत Apple Intelligence के फीचर्स मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल का Dual Fusion कैमरा सिस्टम है. इसमें एक मेन कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को खोलकर वीडियो कॉल करने के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा भी मौजूद है. 

यह भी पढ़ें - Wi-Fi ऑन छोड़कर घर से निकलते हैं? जानें प्राइवेसी पर इसका असर

iPhone Duo की कीमत कितनी है?
 
Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और सबसे ज्यादा 2TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है. स्टोरेज बढ़ने के साथ फोन की कीमत भी बढ़ती है. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Star White और Night Sky में खरीदा जा सकेगा.
 
फोन खरीदने पर मिलेंगे कौन-से ऑफर?

Apple अपने Trade In प्रोग्राम के तहत योग्य iPhone 13 या उससे नए मॉडल को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 81,500 रुपये तक का क्रेडिट दे रहा है. इसके अलावा बैंकों के माध्यम से 12 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन उपलब्ध है. कार्ड से भुगतान करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है. फोन खरीदने वाले यूजर्स को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade की तीन-तीन महीने की सदस्यता भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें - HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗