28 अक्टूबर 2026, 9:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है. 16 दिसंबर को गोवा में आगामी सीजन की नीलामी का आयोजन होगा. नीलामी से पहले सभी 10 टीमों को अपनी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. रिटेंशन लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख यानी डेडलाइन सामने

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है. 16 दिसंबर को गोवा में आगामी सीजन की नीलामी का आयोजन होगा. नीलामी से पहले सभी 10 टीमों को अपनी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. रिटेंशन लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख यानी डेडलाइन सामने आ गई है. 

आईपीएल की सभी 10 टीमों को 15 नवंबर, 2026 से पहले अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इस बार कई बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने की संभावना है. हालांकि, अभी ट्रेड विंडो भी खुली हुई है. ऐसे में कई टीमों ने इस डील का फायदा उठाते हुए खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं. वहीं कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में चले गए हैं. 

ट्रेड डील का नियम, कब तक खुली रहती है यह विंडो? 

आईपीएल की ट्रेड विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है. फिर ऑक्शन के एक सप्ताह बाद विंडो दोबारा खुल जाती है, जो सीजन शुरू होने से लगभग एक महीने पहले तक खुली रहती है. हार्दिक पांड्या से लेकर अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सैम कर्रन के ट्रेड की अफवाहें सामने आई हैं. मगर अब तक सिर्फ 2 ही सफल ट्रेड देखने को मिले हैं, जिनके तहत 4 खिलाड़ियों की टीम बदल गई है.

कई बड़े खिलाड़ियों के रिलीज किए जाने की संभावना 

आईपीएल 2027 की ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों के रिलीज किए जाने की संभावना है. मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. दिल्ली कैपिटल्स करुण नायर, पृथ्वी शॉ, रेहान अहमद, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन और आकिब नबी डार को रिलीज कर सकती है. वहीं गुजरात टाइटंस ल्यूक वुड, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिलीज कर सकती है. चैंपियन आरसीबी भी दो खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

यह भी पढ़ें- 

तीसरे टी20 में बदल जाएगी न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें अब किसे-किसे मिलेगा मौका

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗