16 अक्टूबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट

मिचेल स्टार्क आईपीएल के पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, वह शानदार गेंदबाज हैं जो किसी भी बल्लेबाजी यूनिट को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि IPL 2027 में उनका खेलना पक्का नहीं है, वह हटने का फैसला ले सकते हैं। दिल्ली ने पिछले कुछ दिनों में अपने कोचिंग डिपार्टमेंट में नई नियुक्ति की है।

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मिचेल स्टार्क आईपीएल के पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, वह शानदार गेंदबाज हैं जो किसी भी बल्लेबाजी यूनिट को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि IPL 2027 में उनका खेलना पक्का नहीं है, वह हटने का फैसला ले सकते हैं। दिल्ली ने पिछले कुछ दिनों में अपने कोचिंग डिपार्टमेंट में नई नियुक्ति की है। सौरव गांगुली हेड और युवराज सिंह असिस्टेंट कोच बनाए गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में शामिल है, जिसने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है. IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपनी अपनी तैयारी कर रही है, किसे रिलीज़ करना है और किसे रिटेन, जिसके बाद ऑक्शन में टारगेट खिलाड़ियों को लेकर प्लान किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली को झटका लग सकता है, मिचेल स्टार्क को लेकर खबर है कि वह आगामी सीजन से हटने का फैसला कर सकते हैं.

कोड ऑफ क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार मिचेल स्टार्क ने अभी ये फैसला नहीं लिया है कि क्या उन्हें IPL 2027 में खेलना चाहिए या नहीं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें आगामी सीजन में खेलना चाहिए या एशेज सीरीज से पहले ब्रेक ले लें.

मिचेल स्टार्क के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में डेब्यू किया था, 2015 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के बाद उन्होंने 9 साल का लंबा ब्रेक ले लिया. आरसीबी के लिए उन्होंने 2 सीजन में खेले 27 मैचों में 34 विकेट लिए थे. लंबे समय बाद उनकी वापसी हुई.

मिचेल स्टार्क ने 2024 में आईपीएल में वापसी करने का फैसला किया, ऑक्शन में उन्हें रिकॉर्ड रकम मिली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन स्टार्क ने 13 पारियों में 17 विकेट लिए थे और केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि केकेआर ने उन्हें रिटेन नहीं किया, वह 11.75 करोड़ रुपये के प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए.

2025 में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए, 2026 में वह चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाए थे. इस सीजन उन्होंने सिर्फ 6 मैच खेले, जिसमें 11 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗