IPL से फिर टकरा सकती है पाकिस्तानी लीग की डेट:18 मार्च से 2 मई तक होगी PSL; 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग की डेट एक बार फिर टकरा सकती हैं। PCB ने गुरुवार को अपनी लीग PSL-12 का शेड्यूल जारी किया। पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 मार्च से होगी और फाइनल 2 मई को खेला जाएगा। इसी बीच IPL भी शुरू हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है। मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर ऊंचा करेंगे

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग की डेट एक बार फिर टकरा सकती हैं। PCB ने गुरुवार को अपनी लीग PSL-12 का शेड्यूल जारी किया। पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 मार्च से होगी और फाइनल 2 मई को खेला जाएगा। इसी बीच IPL भी शुरू हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है। मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर ऊंचा करेंगे PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL-11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र किया। IPL से क्यों हो सकता है टकराव? PSL की विंडो मार्च से मई के बीच है, जबकि IPL भी आमतौर पर इसी अवधि में खेला जाता है। 2026 में भारतीय लीग 28 मार्च से 31 मई तक चली थी। PSL 12 की 18 मार्च से 2 मई की विंडो IPL के शुरुआती और लीग स्टेज के हिस्से से टकरा सकती है। 11वें सीजन से ऑक्शन लागू हुआ --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
