KGMU में नर्सिंग छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी:नर्सिंग कॉलेज कैंपस में करीब 300 छात्र धरने पर, डीन के इस्तीफे की मांग
लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। नर्सिंग कॉलेज कैंपस में करीब 300 छात्र धरने पर बैठे हैं। सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ धरना रातभर चला। बड़ी संख्या में छात्र पूरी रात धरने पर मौजूद रहे। दरअसल, 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा की डेंगू से मौत के बाद सोमवार सुबह छात्रों ने धरना शुरू किया था। छात्र

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। नर्सिंग कॉलेज कैंपस में करीब 300 छात्र धरने पर बैठे हैं। सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ धरना रातभर चला। बड़ी संख्या में छात्र पूरी रात धरने पर मौजूद रहे। दरअसल, 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा की डेंगू से मौत के बाद सोमवार सुबह छात्रों ने धरना शुरू किया था। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की थी। अब छात्रों की मांग है कि प्रिंसिपल के बाद डीन भी इस्तीफा दें। छात्रों का कहना है कि जब तक डीन का इस्तीफा नहीं होता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। मंगलवार को भी छात्र नर्सिंग कॉलेज कैंपस में धरने पर बैठे हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗