22 अक्टूबर 2026, 6:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

MLC चुनाव-आगरा के 75 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी से डीएम मनीष बंसल की मौजूदगी में आगरा जिले के 75 बूथों के लिए मतदानकर्मियों को रवाना किया गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। आगरा खंड के 12

MLC चुनाव-आगरा के 75 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी से डीएम मनीष बंसल की मौजूदगी में आगरा जिले के 75 बूथों के लिए मतदानकर्मियों को रवाना किया गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। आगरा खंड के 12 जिलों में शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,41,527 मतदाता हैं। मतदान के बाद सभी 12 जिलों की मतपेटियां आगरा की गल्ला मंडी में जमा होंगी। 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अब विस्तार से पढ़िए… आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC के लिए इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 13 प्रत्याशी स्नातक MLC और 12 प्रत्याशी शिक्षक MLC के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। 12 जिलों के 2.41 लाख वोटर अपना स्नातक और शिक्षक MLC चुनेंगे। आगरा में शिक्षक और अलीगढ़ में स्नातक वोटर सबसे अधिक हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 2 तस्वीरें… आगरा खंड में शिक्षक MLC के लिए 150 और स्नातक MLC के लिए 262 बूथों पर मतदान होगा। आगरा जिले में शिक्षक MLC के लिए 27 और स्नातक MLC के लिए 48 बूथों पर मतदान होगा। गुरुवार सुबह 10.30 बजे आगरा जिले के 75 बूथों के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। डीएम मनीष बंसल की मौजूदगी में ये पार्टियां रवाना हुईं। आगरा खंड के इन जिलों में होगी वोटिंग आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरेया और इटावा। जानिये किस जिले में कितने पोलिंग स्टेशन… अब जानिये किस जिले में कितने मतदाता सबसे पहले शिक्षक सीट का आएगा परिणाम 14-14 टेबल लगाने की व्यवस्था है। शिक्षक सीट पर मात्र 50802 मतदाता हैं। शिक्षक सीट का चुनाव परिणाम सबसे पहले आएगा। शिकायतों को कंट्रोल रूम बने अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) /नोडल अधिकारी शिकायत निस्तारण नियंत्रण कक्ष अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नियन्त्रण कक्ष नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलक्ट्रेट में बन चुका है, जिसके सहायक प्रभारी मुकेश जैन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मोबाइल नंबर-9997012900 व मुनेश कुमार गुप्ता उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मोबाइल नं.-7906300290 नामित किये हैं। नियंत्रण कक्ष का फोन नं.0562-2260550 है। ये हैं स्नातक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में ये हैं शिक्षक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित डीएम मनीष बंसल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में व आयुक्त /रिटर्निंग ऑफिसर निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗