24 नवंबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

Monday Box Office: 'रामायण' 955 करोड़ के पार, जानें- 'ओम'- 'गॉडजिला माइनस जीरो' का मंडे कलेक्शन

संडे को थिएटर में मौजूद सभी फिल्मों ने शानदार परफॉर्म किया. वहीं मंडे को यानी वीकडेज में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मंदी आने की उम्मीद है. चलिए यहां सिनेमाघरों में मौजूद 'रामायण' से लेकर 'ओम' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' तक की हर घंटे की कमाई से लेकर ऑक्यूपेंसी तक जानते हैं. &lt

Monday Box Office: 'रामायण' 955 करोड़ के पार, जानें- 'ओम'- 'गॉडजिला माइनस जीरो' का मंडे कलेक्शन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

संडे को थिएटर में मौजूद सभी फिल्मों ने शानदार परफॉर्म किया. वहीं मंडे को यानी वीकडेज में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मंदी आने की उम्मीद है. चलिए यहां सिनेमाघरों में मौजूद  'रामायण' से लेकर 'ओम' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' तक की हर घंटे की कमाई से लेकर ऑक्यूपेंसी तक जानते हैं. 

 'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19 (Ramayana Box Offie Collection Day 19 Live Updates)
रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण'  ने तीसरे वीकेंड पर भी शानदार परफॉर्म किया. इस फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन 27.65 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे संडे यानी 18वें दिन इसने कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई और 35.60 करोड़ की कमाई की. अब इसके तीसरे मंडे यानी 19वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण'  ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 10.30 बजे तक 12.70 करोड़ कमा लिए हैं.
  • फिलहाल 'रामायण' की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई 955.45 करोड़ हो गई है. 
'रामायण'  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे-19 12.70 करोड़ (10.30 बजे तक) 16.8% कुल कलेक्शन 955.45 करोड़  

'ओम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (OM Box Office Collection Day 4 Live Updates)
धनुष की 'ओम' ने भी वीकेंड पर अच्छी कमाई की. इस फिल्म ने 18.10 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन इसने 16.25 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन यानी संडे को इसकी कमाई 15.90 करोड़ रुपये रही. वहीं पहले मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी आने की पूरी उम्मीद है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'ओम' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 10.30 बजे तक 6.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल 'ओम' की भारत में चार दिनों की नेट कमाई 55.95 करोड़ रुपये हो गई है. 
'ओम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे-4 6.20 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 21.9% कुल कलेक्शन  55.95 करोड़  

'गॉडजिला माइनस जीरो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 4 Live Updates)
जापानी मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में ओपनिंग काफी निराशाजनक रही थी. इसने  70 लाख रुपये से खाता खोला था. हालांकि दूसरे दिन इसने तेजी दिखाई और 1.10 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे दिन इसे संडे की छुट्टी का फायदा मिला और इसने 1.22 करोड़ की कमाई की. वहीं इसके मंडे यानी चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 10.30 बजे तक 0.40 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में चार दिनों की नेट कमाई 3.35  करोड़ रुपये हो गई है. 
'गॉडजिला माइनस जीरो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी डे-4 0.40 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 14.9% कुल कलेक्शन  3.35  करोड़ रुपये  

नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗