8 नवंबर 2026, 12:45 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

PM मोदी से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव:दिल्ली में परिवार के साथ मुलाकात की, पीएम बोले- दीपावली के माहौल में सरयू और राम आए

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। शुक्रवार को वे पत्नी देविशा, बेटी रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात में सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। प्रधानमंत्री ने मेडल को हाथ में लेकर भी देखा। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो मोदी

PM मोदी से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव:दिल्ली में परिवार के साथ मुलाकात की, पीएम बोले- दीपावली के माहौल में सरयू और राम आए
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। शुक्रवार को वे पत्नी देविशा, बेटी रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात में सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। प्रधानमंत्री ने मेडल को हाथ में लेकर भी देखा। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए। प्रधानमंत्री ने सूर्या के परिवार की एक बच्ची से भजन सुना। इसके बाद उन्होंने पोस्ट में लिखा, दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है। राम और सरयू सूर्यकुमार की साली दीक्षा के बच्चे हैं। भारत को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताया सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने मार्च 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बना। इससे पहले उन्होंने 2025 में हुए टी-20 एशिया कप में भी भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। सूर्यकुमार ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के आखिरी ओवर में उन्होंने लॉन्ग-ऑफ पर डेविड मिलर का कैच पकड़ा था। मिलर का विकेट भारत के लिए बेहद अहम था, क्योंकि साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के कुछ महीने बाद ही सूर्यकुमार को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। जून 2026 में चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। सूर्यकुमार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम में भी जगह नहीं मिली। टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक, दो बार साल के बेस्ट खिलाड़ी सूर्यकुमार ने भारत के लिए 113 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3,272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.98 है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनकी टी-20 बल्लेबाजी की खासियत मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलने की क्षमता है। इसी वजह से उन्हें 'मिस्टर 360' भी कहा जाता है। वे 2022 और 2023 में ICC के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे। 2022 में वे ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी बने थे। -------------------- सूर्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗