8 नवंबर 2026, 3:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Ramayana Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? सुबह 7.30 बजे तक 66 करोड़ के हुई पार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण पार्ट 1'दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर इसके विज़ुअल इफेक्ट्स की काफी तारीफ की गई है. इसी के साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत

Ramayana Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? सुबह 7.30 बजे तक 66 करोड़ के हुई पार
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण पार्ट 1'दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को  रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर इसके विज़ुअल इफेक्ट्स की काफी तारीफ की गई है. इसी के साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. हालांकि ये ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्म दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे

'रामायण पार्ट 1' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग? 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन  64.85 करोड़ से खाता खोला है.
  • इसमें इस फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा  47.50 करोड़ की कमाई की. इसके बाद इसने कन्नड़ में  7.25 करोड़, तेलुगु में 6.00 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा.जबकि इसने 77.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

'रामायण पार्ट 1' का दूसरे दिन का कलेक्शन (Ramayana Part 1 Box Office Collection Day 2 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीज के दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे तक भारत में 1.24 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • ये फिलहाल 1 हजार 291 शोज में चल रही है. 
  • वहीं इसका कुल कलेक्शन अभी 66.09 करोड़ रुपये हो गया है.
'रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी डे 2 1.24 करोड़ (सुबह 7.30 बजे तक का कलेक्शन) - कुल कलेक्शन  66.09 करोड़ रुपये  

'रामायण पार्ट 1'क्या दूसरे दिन जड़ पाएगी शतक? 
'रामायण' का रिलीज से पहले काफी बज बन गया था और इसकी ओपनिंग डे के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग भी हुई थी जिसे देखते हुए लग रहा था कि ये 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. इसके लिए इसे 35.15 करोड़ कमाने होंगे. 

'रामायण' की दूसरे दिन के लिए कितनी हुई है एडवांस बुकिंग? 
रामायण के दूसरे दिन (शुक्रवार, 6 नवंबर) के लिए 30.63 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है (ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो दूसरे दिन की प्री सेल से इसने  25.16 करोड़ कमाए है. इसके  24 हजार 550 शो के लिए दूसरे दिन के कुल 8.51 लाख [7.03 लाख] टिकट बुक हुए हैं. इसमें नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे आगे है, जहां से इसने 3.98 करोड़ [3.26 करोड़] की बुकिंग की है. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗