26 नवंबर 2026, 2:14 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

RBI देश में वापस लाया 60 टन सोना, अब भारत में ही है 84% गोल्ड

सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से भारत में लगातार गिर रही हैं. इसी बीच अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी एक नया कारनामा कर दिखाया है. दरअसल RBI ने पिछले 6 महीनों में करीब 60 टन सोना विदेशों से भारत वापस मंगाया है. इसके बाद अब RBI के कुल गोल्ड रिजर्व का करीब 84% हिस्सा देश में ही रखा हुआ है. पहले ये हि

RBI देश में वापस लाया 60 टन सोना, अब भारत में ही है 84% गोल्ड
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से भारत में लगातार गिर रही हैं. इसी बीच अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी एक नया कारनामा कर दिखाया है. दरअसल RBI ने पिछले 6 महीनों में करीब 60 टन सोना विदेशों से भारत वापस मंगाया है. इसके बाद अब RBI के कुल गोल्ड रिजर्व का करीब 84% हिस्सा देश में ही रखा हुआ है. पहले ये हिस्सा 77% से थोड़ा ज्यादा था.

इसका मतलब है कि भारत अब अपने सोने का बड़ा हिस्सा देश के अंदर सुरक्षित रख रहा है. RBI ने ये कदम ऐसे समय उठाया है, जब दुनिया में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है.

सोने के भंडार में हुई बढ़ोतरी?
दरअसल RBI ने एक रिपोर्ट में बताया है कि, उन्होंने मार्च से सितंबर 2026 के बीच 60.08 टन सोना भारत वापस मंगाया है. जिसेक बाद RBI के पास कुल 880.52 टन सोना है. इसमें से सितंबर 2026 के अंत तक 740.13 टन सोना भारत में रखा हुआ था. बाकी सोना विदेशों में सुरक्षित रखा गया है. हालांकि इससे भारत के कुल सोने के भंडार में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. सिर्फ विदेश में रखा सोना भारत लाया गया है.

विदेश से सोना क्यों लाया जा रहा है?
RBI के इस कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह अपने गोल्ड रिजर्व को देश में सुरक्षित रखना है. दुनिया में कई देशों के बीच तनाव, युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे माहौल में विदेशों में रखे सोने को लेकर जोखिम हो सकता है. इसलिए भारत अपने सोने का ज्यादा हिस्सा देश में रखना चाहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उस पर आसानी से कंट्रोल किया जा सके.

सोने की घटी कीमतें
भारत में तेजी से इन दिनों सोने की कीमतें घट रही हैं. जनवरी में सोने की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, जो अब गिरकर लगभग 1.20 लाख रुपए हो गई हैं. यानी कीमतों में करीब 27% की गिरावट आई है. हालांकि एक्सपर्ट्स ने अंदाजा लगाया है कि आने वाले समय में यानी साल 2027 में कीमतें एक बार फिर से बढ़कर डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच जाएंगी.

ये भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार क्रेडिट कार्ड ने ATM को पछाड़ा, कैश से ज्यादा कार्ड से खर्च

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗