28 नवंबर 2026, 3:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

RBI ने बदले व्हाइट लेबल ATM के नियम, कंपनियां सीधे खरीद सकेंगी कैश

अगर आपको ATM से पैसे निकालने हैं तो यह खबर आपके काम की है. असल में RBI ने व्हाइट लेबल ATM चलाने वाली कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है. अब इन कंपनियों को ATM में कैश भरने के लिए सिर्फ एक बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा. वो दूसरे बैंकों से भी नोट ले सकेंगी और सीधे RBI के ऑफिस से भी कैश खरीद सकेंगी

RBI ने बदले व्हाइट लेबल ATM के नियम, कंपनियां सीधे खरीद सकेंगी कैश
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अगर आपको ATM से पैसे निकालने हैं तो यह खबर आपके काम की है. असल में RBI ने व्हाइट लेबल ATM चलाने वाली कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है. अब इन कंपनियों को ATM में कैश भरने के लिए सिर्फ एक बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा. वो दूसरे बैंकों से भी नोट ले सकेंगी और सीधे RBI के ऑफिस से भी कैश खरीद सकेंगी.

RBI ने 27 नवंबर को व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटर्स के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं. आइये जानते हैं कि व्हाइट लेबल ATM क्या है और ये कैसे काम करता है. साथ ही जानेंगे नए नियमों से क्या बदलने वाला है. 

क्या हैं व्हाइट लेबल ATM?
ATM का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में किसी बैंक का ATM आता है. लेकिन कुछ ATM ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बैंक नहीं बल्कि दूसरी निजी कंपनियां चलाती हैं. इन्हें व्हाइट लेबल ATM कहा जाता है. इन ATM से ग्राहक अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकते हैं. मतलब ATM किसी बैंक का नहीं होता, लेकिन ग्राहक इससे पैसे निकाल सकते हैं.

कहां से खरीद सकेंगी कैश?
RBI के नए नियमों के मुताबिक, व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटर अब केंद्रीय बैंक के इश्यू ऑफिस और करेंसी चेस्ट से सीधे थोक में कैश खरीद सकेंगे. इसके लिए कम से कम एक लाख नोट खरीदने होंगे. 

जैसे कोई कंपनी 1 लाख, 2 लाख या 3 लाख नोट खरीद सकती है. इसके लिए उसे पूरा पेमेंट करना होगा. कंपनियां RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों के इश्यू डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकती हैं. उन्हें अपने ATM की लोकेशन की लिस्ट भी देनी होगी ताकि करेंसी चेस्ट को जोड़ा जा सके. 

कितने बैंकों से ले सकेंगी नोट?
पहले व्हाइट लेबल ATM कंपनियां कैश सप्लाई के लिए अपने स्पॉन्सर बैंक पर निर्भर रहती थीं. अब वो स्पॉन्सर बैंक के अलावा दूसरे कमर्शियल बैंकों से भी कैश ले सकेंगी. इसमें कोऑपरेटिव बैंक और रीजनल रूरल बैंक भी शामिल हैं.

ATM में डाले जाने वाले नोटों के असली होने की जिम्मेदारी कैश सप्लाई करने वाले बैंक की होगी. इसके लिए बैंक और ATM ऑपरेटर आपस में सर्विस एग्रीमेंट भी कर सकेंगे.

एक से ज्यादा रख सकते हैं स्पॉन्सर बैंक?
RBI ने व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटरों को एक से ज्यादा स्पॉन्सर बैंक रखने की अनुमति भी दी है. ऐसे में कंपनियां अलग-अलग बैंकों के साथ समझौता कर सकती हैं. 

सोना या चांदी, 2027 में कौन देगा ज्यादा रिटर्न? हो गई भविष्यवाणी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗