29 नवंबर 2026, 6:56 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Saturday BO Live Updates: 'रामायण' 1005 करोड़ के पार, जानें- 'ये प्रेम मोल लिया' -'गनमास्टर G9' की 2 बजे तक की कमाई

शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड से दो नई फिल्में 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर G9' रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे पर भी तीन हफ्ते पुरानी हो चुकी 'रामायण' के आगे टिक नहीं पाई और इनकी ओपनिंग काफी ठंडी रही. वहीं 'रामायण' ने चौथे फ्राइडे को भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं कि ये सभ

Saturday BO Live Updates: 'रामायण' 1005 करोड़ के पार, जानें- 'ये प्रेम मोल लिया' -'गनमास्टर G9' की 2 बजे तक की कमाई
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड से दो नई फिल्में  'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर G9' रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे पर भी तीन हफ्ते पुरानी हो चुकी 'रामायण' के आगे टिक नहीं पाई और इनकी ओपनिंग काफी ठंडी रही. वहीं  'रामायण' ने चौथे फ्राइडे को भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में शनिवार को कितनी कमाई कर रही हैं, साथ ही इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2 Live Updates)
 आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर  'ये प्रेम मोल लिया' की शुरुआत खास नहीं हुई. सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म महज 4 करोड़ से ओपनिं की. वहीं इसके दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक  'ये प्रेम मोल लिया' ने रिलीज के दूसरे दिन 1.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • फिलहाल इस फिल्म की भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई 5.36 करोड़ रुपये हुई है.
'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी डे 2 1.36 करोड़ रुपये (दोपहर 2 बजे तक)   कुल कलेक्शन 5.36 करोड़ रुपये  

'गनमास्टर G9' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 2 Live Updates)
 इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर  'गनमास्टर G9' की भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई.इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.65 करोड़ से खाता खोला.वहीं इसके दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक  'गनमास्टर G9' ने रिलीज के दूसरे दिन 1.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में दो दिनों की नेट कमाई अब 4.84 करोड़ रुपये हो गई है.
'गनमास्टर G9' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी डे 2 1.19 करोड़ रुपये (2 बजे तक)   कुल कलेक्शन 4.84 करोड़ रुपये  

'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24 (Ramayana Box Office Collection Day 24 Live Updates) 
रणबीर कपूर की 'रामायण' नई रिलीज फिल्मों के आगे भी धमाकेदार कमाई कर रही है.रिलीज के 23वें दिन भी इस फिल्म ने 8.45 करोड़ कमाए और1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. वहीं 24वें दिन यानी चौथे शनिवार को भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है,

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 24वें दिन 2 बजे तक 4.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 24 दिनों की नेट कमाई अब 1,005.06 करोड़ रुपये हो गई है. 
'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे-23 4.51 करोड़   (2 बजे तक) - कुल कलेक्शन  1,005.06 करोड़ रुपये  

नोटः बॉक्स ऑफिस के ये सभी आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗