3 अक्टूबर 2026, 3:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Shukra Vakri 2026: शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Vakri 2026: शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को वक्री होने जा रहे हैं और 14 नवंबर तक उनकी वक्री चाल जारी रहेगी. करीब 42 दिनों की यह अवधि कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पितृ पक्ष में वक्री होंगे यानी दिवाली तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है. वक्री शुक्र के दौरान प

Shukra Vakri 2026: शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
स्रोत: ABP NEWS ASTRO
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Shukra Vakri 2026: शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को वक्री होने जा रहे हैं और 14 नवंबर तक उनकी वक्री चाल जारी रहेगी. करीब 42 दिनों की यह अवधि कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पितृ पक्ष में वक्री होंगे यानी दिवाली तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है. वक्री शुक्र के दौरान पुराने मामलों की वापसी के साथ धन और करियर से जुड़े कुछ फैसलों में बदलाव आ सकते हैं.

खास बात यह है कि इस दौरान 3 राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में नए मौके और अटके कामों में गति आ सकती है. शुक्र की वक्री चाल आपकी सुख, सुविधाओं और करियर में लाभ दे सकती है.

ग्रह का वक्री होना क्या है

वैदिक ज्योतिष में वक्री ग्रह उन ग्रहों को कहा जाता है जो आकाश में सामान्य गति के विपरीत यानी उल्टी दिशा में चलते हुए प्रतीत होते हैं. यह स्थिति वास्तव में एक खगोलीय दृष्टिभ्रम (optical illusion) होती है, लेकिन ज्योतिष में इसका बहुत गहरा महत्व है.

वक्री ग्रहों को सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक प्रभावशाली माना जाता है. इनके प्रभाव से व्यक्ति अपने फैसलों, सोच और पुराने अनुभवों पर ज्यादा विचार करता है. इस दौरान कुछ मामलों में बदलाव और अंदरूनी संघर्ष भी बढ़ सकते हैं. शुक्र जब वक्री हो तो संबंधों, प्रेम और धन से जुड़ी परिस्थितियां पलट सकती हैं. ऐसे में किन राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

  • आर्थिक मामलों में पुराने उलझे हुए विषयों को सुलझाने का अवसर मिल सकता है.
  • लंबे समय से अटके भुगतान या काम में गति मिलेगी.
  • नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है.
  • कारोबार से जुड़े लोगों के लिए पुराने संपर्क फिर उपयोगी साबित हो सकते हैं. हालांकि पैसे से जुड़े बड़े फैसलों में जल्दबाजी के बजाय पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

तुला राशि

  • नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को पुराने संपर्कों या पहले सामने आए अवसरों से कोई नई दिशा मिल सकती है.
  • कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है.
  • प्रमोशन मिल सकता है. बड़ा निवेश न करें. 

मीन राशि

  • कारोबारियों को पुराने प्रोजेक्ट, ग्राहक या संपर्क से लाभ मिल सकता है.
  • लंबे समय से अटका भुगतान प्राप्त होने या किसी रुके हुए काम के दोबारा शुरू होने की स्थिति बन सकती है.
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे. 

धनु राशि

  • धनु राशि वालों के लिए शुक्र की यह वक्री अवधि आर्थिक मोर्चे पर राहत लेकर आ सकती है.
  • लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा.
  • अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. पुराने कर्ज या आर्थिक दायित्वों को निपटाने में भी सफलता मिल सकती है.

शुक्र अस्त और वक्री का डबल असर, अक्टूबर में इन 4 राशियों की करियर में बढ़ेगी मुश्किलें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS ASTRO से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗