1 नवंबर 2026, 8:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
लाइफस्टाइल

Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका

Statue Of Unity: देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को अगर आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले आपको वहां के टिकट चार्ज से लेकर घूमने के प्लान के बारे में जान लेना जरूरी हो जाता है. गुजरात के नर्मदा जिले

Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Statue Of Unity: देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को अगर आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले आपको वहां के टिकट चार्ज से लेकर घूमने के प्लान के बारे में जान लेना जरूरी हो जाता है. गुजरात के नर्मदा जिले में साधु बेट द्विप पर स्थित यह विशाल 182 मीटर ऊंची प्रतिमा इस समय पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार पटेल जयंती के चलते इन दिनों यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. अगर आप भी इस ऐतिहासिक स्मारक की यात्रा का मन बना चुके हैं, तो यहां जाने से पहले टिकट के दाम, समय और पहुंचने की सही जानकारी जरूर नोट कर लें.

जानिए कितना है अलग-अलग टिकटों का चार्ज?

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने के लिए प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के टिकट तय किए हैं. यदि आप केवल परिसर, म्यूजियम, फूलों की घाटी, ऑडियो-विजुअल गैलरी और सरदार सरोवर डैम का व्यू पॉइंट देखना चाहते हैं तो वयस्कों के लिए बेसिक एंट्री टिकट 150 रुपये और 3 से 15 साल के बच्चों के लिए 90 रुपये का है. ध्यान रहे कि इस बेसिक टिकट में मूर्ति के अंदर स्थित व्यूइंग गैलरी में जाने की अनुमति नहीं होती है.

यदि आप 153 मीटर की ऊंचाई पर बनी व्यूइंग गैलरी में जाकर नर्मदा नदी और सतपुड़ा-विंध्याचल की पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो वयस्कों के लिए इसकी कीमत 380 रुपये और बच्चों के लिए 230 रुपये तय की गई है, जिसमें बेसिक एंट्री का चार्ज शामिल होता है. वहीं त्योहारों और वीकेंड पर भीड़ से बचने और लिफ्ट की लंबी लाइनों से मुक्ति पाने के लिए आप एक्सप्रेस टिकट ले सकते हैं, जिसकी कीमत 1,030 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सभी एंट्री पूरी तरह से फ्री हैं.

क्या हैं टाइमिंग और कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग?

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का परिसर पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 6 बजे तक ही दिया जाता है. हर सोमवार को यह परिसर मेंटेनेंस के काम के लिए पूरी तरह बंद रहता है, इसलिए सोमवार के दिन अपनी अपनी यात्रा की योजना न बनाएं. शाम को 7:30 बजे से 8 बजे के बीच यहां पर एक शानदार लेजर लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाता है, जो सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. त्योहारों के सीजन में ऑफलाइन भीड़ से बचने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लें.

यह भी पढ़ें: क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचने का सबसे आसान तरीका

गुजरात के एकता नगर यानी केवडिया में स्थित इस भव्य स्मारक तक पहुंचना बेहद आसान है. हाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा वडोदरा है, जो लगभग 90 किलोमीटर दूर है. रेल मार्ग की बात करें तो भारतीय रेलवे ने पर्यटकों के लिए सीधे एकता नगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन किया हुआ है, जो देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा है, या फिर आप मुख्य स्टेशन के तौर पर वडोदरा रेलवे स्टेशन तक आ सकते हैं.

सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से राज्य राज्यमार्ग 11 और 63 के रास्ते खुद ड्राइव करके गुजरात रोडवेज की बसों व प्राइवेट टैक्सियों की मदद से आसानी से केवडिया तक पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗