28 अक्टूबर 2026, 4:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी

पिछले कुछ समय से देश बड़ी आई कंपनियां काफी बुरे दौर से गुजर रही थी. जिसके चलते कई कर्मचारियों का ले-ऑफ किया गया, तो वहीं हायरिंग भी बंद ही थी. लेकिन साल के खत्म होते- होते देश की बड़ी IT कंपनियों में एक बार फिर से बहार आना शुरू हो गई है. इन कंपनियों ने फिर से भर्ती बढ़ाना शुरू कर दी है.

TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पिछले कुछ समय से देश बड़ी आई कंपनियां काफी बुरे दौर से गुजर रही थी. जिसके चलते कई कर्मचारियों का ले-ऑफ किया गया, तो वहीं हायरिंग भी बंद ही थी. लेकिन साल के खत्म होते- होते देश की बड़ी IT कंपनियों में एक बार फिर से बहार आना शुरू हो गई है. इन कंपनियों ने फिर से भर्ती बढ़ाना शुरू कर दी है.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, HCLTech, विप्रो और टेक महिंद्रा ने सितंबर तिमाही में कुल 13,918 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है. ये संख्या पिछली तिमाही के 5,480 कर्मचारियों के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.

किस कंपनी में हुई कितनी भर्ती?
सितंबर की तिमाही में HCLTech ने सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दी. कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 6,450 की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा इंफोसिस ने 4,480, TCS ने 4,258 और टेक महिंद्रा ने 5,446 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है.

हालांकि इसी बीच विप्रो ने कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके कर्मचारियों की संख्या में 6,716 की कमी आई. इस तरह विप्रो को छोड़कर बाकी चार बड़ी IT कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी.

फ्रेशर्स की भर्ती पर भी फोकस
IT कंपनियां इस वित्त वर्ष में नए ग्रेजुएट्स यानी कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रही हैं. कंपनियां खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों से जुड़े कामों के लिए युवाओं की भर्ती कर रही हैं.

यहां देखें किस कंपनी ने पहली और दूसरी तिमाही में कितने फ्रेशर्स की भर्ती की है:

कंपनी पहली तिमाही में भर्ती दूसरी तिमाही में भर्ती कुल भर्ती TCS 14,000 10,000 24,000 इंफोसिस 12,000 8000  20,000 HCLTech --- 6,136 10,000 से 11,000 का लक्ष्य टेक महिंद्रा आंकड़े जारी नहीं किए --- --- विप्रो मांग के अनुसार मांग के अनुसार मांग के अनुसार

बता दें कि पिछले साल की इसी तिमाही में इन कंपनियों के कुल कर्मचारियों की संख्या में 1,606 की कमी आई थी. वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के बीच कुल 24,398 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई. ये पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 2,689 कर्मचारियों के मुकाबले करीब 9 गुना ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗