10 अक्टूबर 2026, 3:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों मदुरांतकम और धारापुरम में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री विजय को खुशखबरी मिली है. पहले रुझान में दोनों ही सीटों पर सीएम विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) आगे चल रही है. मदुरांतकम और धारापुरम मे

TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों मदुरांतकम और धारापुरम में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री विजय को खुशखबरी मिली है. पहले रुझान में दोनों ही सीटों पर सीएम विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) आगे चल रही है.

मदुरांतकम और धारापुरम में उपचुनाव AIADMK के तत्कालीन विधायक के. मरगथम कुमारवेल और पी. सत्यभामा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. बाद में दोनों ही टीवीके में शामिल हो गए. टीवीके ने दोनों को टिकट दिया और अब दोनों ही रुझानों में आगे हैं.

DMK और AIADMK भी इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. AIADMK ने एस. कनिथा संपत को उम्मीदवार बनाया है वहीं डीएमके ने आई. परंथमेन को टिकट दिया है.

यह नतीजा विजय के नेतृत्व वाली TVK के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि इस साल मई में सरकार बनाने के बाद पार्टी का यह पहला चुनाव है.

किसे कितने वोट?

धारापुरम निर्वाचन क्षेत्र में सत्यभामा को अब तक 54 वोट मिले हैं, डीएमके उम्मीदवार सुकन्या को 48 वोट और एआईएडीएमके उम्मीदवार बानुमाथी को 23 वोट मिले हैं.

मदुरांतकम विधानसभा उपचुनाव में मरगथम कुमारवेल आगे हैं. डाक द्वारा डाले गए मतों में मरगथम कुमारवेल को 55 वोट, डीएमके को 46 वोट और एआईएडीएमके को 22 वोट मिले हैं. दोनों सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं.

प्रचार में उतरे दिग्गज

दोनों ही सीटों पर हुए उप-चुनाव में सभी दिग्गज नेता प्रचार में उतरे. विजय ने रोड शो किए. वहीं डीएमके चीफ स्टालिन और एआईएडीएमके चीफ पलानासामी ने भी प्रचार किए. 

दोनों विपक्षी दलों के सामने साख बचाने की चुनौती है. सवाल है कि दूसरे स्थान पर कौन होगा? चुनाव प्रचार के दौरान सीएम विजय ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणियों को बड़ा मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि बयान देने हैं तो मेरे खिलाफ बोलें, लेकिन महिलाओं के बारे में अनुचित टिप्पणी नहीं करें. सीएम विजय ने साथ ही सरकार बनने के बाद लिए गए बड़े फैसलों का भी खूब जिक्र किया. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗