28 अक्टूबर 2026, 11:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए आज 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इनमें पाँच स्नातक और 6 शिक्षक एमएलसी सीट के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग आज शाम 4 बजे तक होगी. इस चुनाव के लिए उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी 72 जिलों में 2,697 मतदान स

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए आज 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इनमें पाँच स्नातक और 6 शिक्षक एमएलसी सीट के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग आज शाम 4 बजे तक होगी. इस चुनाव के लिए उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं. जिसमें क़रीब 14,81,310 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में होने वाले एमएलसी चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है. प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एमएलसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती तीन दिन बाद 27 अक्टूबर को होगी और उसकी दिन नतीजों की घोषणा होगी.  

INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

यूपी की 11 एमएलसी सीटों के लिए वोटिंग शुरू

प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां सपा के डॉ मान सिंह और बीजेपी के अशोक राठौर के बीच सीधा मुकाबला है. इस पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 10 जिलों के कुल 2,64,233 वोटर मतदान करेंगे. वोटिंग के लिए यहां 152 बूथ बनाए गए हैं और पूरे जिले को 50 सेक्टर में बांटा गया है. वाराणसी खंड में भी आज सुबह 8 वोटिंग शुरू हो गई है. 

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे वोटिंग होगी. इसमें 12 जिलों के 2 लाख 41 हजार 527 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा. स्नातक सीट पर 1 लाख 90 हजार 725 मतदाता और शिक्षक सीट पर 50 हजार 802 वोटर वोट करेंगे. 

आगरा में स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. दोनों सीटों पर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला. मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. 

हमीरपुर स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए पूरे जनपद में 18 बनाए गए हैं. यहां कुल 15,480 मतदाता वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. मेरठ में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 107 बूथ पर वोटिंग हो रही है. पूरे जिले को 11 ज़ोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है. यहां करीब 1.28 वोटर स्नातक सीट और 54,125 वोटर शिक्षक सीट के लिए वोट करेंगे. 

गोंडा-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में 12 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. यहां कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗