13 अक्टूबर 2026, 12:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

UPI लेनदेन पर शुल्क के विरोध में सपा का प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मिर्जापुर में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च निकालकर मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

UPI लेनदेन पर शुल्क के विरोध में सपा का प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मिर्जापुर में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च निकालकर मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। साथ ही नकद लेनदेन को फिर से बढ़ावा मिल सकता है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और कारोबार में पारदर्शिता के लिए छोटे-बड़े सभी व्यापारी यूपीआई भुगतान व्यवस्था अपना चुके हैं। इससे लेनदेन आसान हुआ है और ग्राहकों को नकदी रखने की जरूरत भी कम हुई है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने का कोई भी फैसला व्यापारियों के हितों के खिलाफ होगा। इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों और कारोबारियों की कमाई पर पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि शून्य एमडीआर नीति की वजह से यूपीआई देश की सबसे सफल डिजिटल भुगतान व्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। इस व्यवस्था ने आम लोगों से लेकर छोटे व्यापारियों तक को डिजिटल लेनदेन से जोड़ा है। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित शुल्क संबंधी निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के बजाय उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारी और ग्राहक दोनों प्रभावित होंगे। इससे डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों का रुझान कम हो सकता है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुल्क नहीं लगाने की मांग की। पैदल मार्च और प्रदर्शन में व्यापार सभा के महासचिव मनीष जायसवाल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, विकास केशरी, रूपेश वर्मा, राजकुमार केशरी, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अरविंद साहनी, चंदन यादव, रोहित त्रिपाठी, मुकेश साहू, संतोष गोयल, अमित साहू, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव और आकांक्षा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗