4 नवंबर 2026, 10:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, आया पहला रुझान, भारतीय मूल की पिया डांडिया जीतीं

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होने के बाद अब काउंटिंग चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नतीजों पर विशेष नजर होगी. ट्रंप ने चुनाव के बीच ईरान पर अटैक कर दिया. हालांकि इसका चुनाव पर शायद ही असर पड़ा होगा. बुधवार को चल रही काउंटिंग के नतीजे आने शुरू हो गए हैं.

US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, आया पहला रुझान, भारतीय मूल की पिया डांडिया जीतीं
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होने के बाद अब काउंटिंग चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नतीजों पर विशेष नजर होगी. ट्रंप ने चुनाव के बीच ईरान पर अटैक कर दिया. हालांकि इसका चुनाव पर शायद ही असर पड़ा होगा. बुधवार को चल रही काउंटिंग के नतीजे आने शुरू हो गए हैं.

भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने दोबारा जीत हासिल की है, जबकि फ्लोरिडा में पिया दांडिया अपने रिपब्लिकन विरोधी को हराया है.

वहीं, ओहियो के गवर्नर पद के चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से पीछे हैं.

वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में सुब्रमण्यम को करीब 63 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को लगभग 35 प्रतिशत मत प्राप्त हुए. करीब 82 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने के बाद एनबीसी न्यूज ने उनकी जीत का अनुमान जताया. इस जीत के साथ सुब्रमण्यम को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दूसरा कार्यकाल मिलेगा. वह 2024 में वर्जीनिया से कांग्रेस पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने थे.

वहीं, पड़ोसी राज्य मैरीलैंड में भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने भी दोबारा उपराज्यपाल का पद हासिल किया. एनबीसी न्यूज ने डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर की जीत का अनुमान जताया है. मिलर ने मूर के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनकी जीत से मैरीलैंड के शीर्ष राज्य प्रशासन में भारतीय मूल का प्रतिनिधित्व बरकरार रहेगा.

फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया दांडिया और रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा. शुरुआती नतीजों में दांडिया करीब 52 प्रतिशत वोटों के साथ आगे थीं, जबकि असकर को लगभग 48 प्रतिशत मत मिले. करीब 94 प्रतिशत संभावित मतों की गिनती पूरी हो चुकी थी. हालांकि, एनबीसी न्यूज ने इस सीट पर अभी किसी उम्मीदवार की जीत घोषित नहीं की थी.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗