23 नवंबर 2026, 3:57 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

Video: 6 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने मनोज तिवारी और सुरभि, बोले- 'असली शादी में कोई था ही नहीं'

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी इन दिनों अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं. शो में दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. हाल ही में शो के सेट पर मनोज तिवारी और सुरभि एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आए.

Video: 6 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने मनोज तिवारी और सुरभि, बोले- 'असली शादी में कोई था ही नहीं'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी इन दिनों अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं. शो में दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. हाल ही में शो के सेट पर मनोज तिवारी और सुरभि एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आए.

मनोज तिवारी ने सुनाया अपनी असली शादी का किस्सा

शादी के 6 साल बाद दोनों ने फिर से शादी का जोड़ा पहना और मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी असली शादी का किस्सा भी सुनाया. मनोज तिवारी ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, तब वहां कोई कैमरा वाला मौजूद नहीं था, क्योंकि उस समय कोविड का दौर चल रहा था. उन्होंने कहा, 'जब हमारी असली शादी हुई थी, तब कोई था ही नहीं कैमरे वाला. उस समय कोविड चल रहा था.' इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए और खूब मुस्कुराते नजर आए.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Rohit Saraiya (@rohitsaraiya.official)

ऐसा था मनोज-सुरभि का लुक

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. मनोज ने क्रीम रंग की पगड़ी के साथ ब्राउन और गोल्डन रंग का शाही आउटफिट पहना था. वहीं, सुरभि लाल रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में नजर आईं. उन्होंने हैवी ज्वेलरी, मांगटीका और चूड़ियों के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Bollywood Chhaya Chitra (@bollywoodchhayachitra)

मनोज तिवारी ने की हैं दो शादियां

बता दें कि मनोज तिवारी ने पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी से की थी. दोनों की एक बेटी रीति तिवारी है. हालांकि, शादी के करीब 11 साल बाद दोनों अलग हो गए और साल 2012 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद मनोज तिवारी ने 26 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की. दोनों की दो बेटियां हैं.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की लव स्टोरी

मनोज तिवारी और सुरभि की पहली मुलाकात एक रीजनल रियलिटी शो के दौरान हुई थी. उस वक्त मनोज शो के होस्ट थे और सुरभि कंटेस्टेंट थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. सुरभि मनोज के काम और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखने लगीं. मनोज भी उनके स्वभाव से काफी प्रभावित हुए. हालांकि, दूसरी शादी को लेकर मनोज पहले तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रीति से इस बारे में बात की. रीति की सहमति मिलने के बाद मनोज और सुरभि ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗