3 अक्टूबर 2026, 5:45 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Video: राघव चड्ढा संग 'शक' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. खास बात ये है कि इस सीरीज के जरिए वो ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं. ये सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को परिणीति चोप

Video: राघव चड्ढा संग 'शक' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. खास बात ये है कि इस सीरीज के जरिए वो ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं. ये सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को परिणीति चोपड़ा ने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के लिए दिल्ली में सीरीज की खास स्क्रीनिंग रखी थी.

एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे परिणीति-राघव
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की स्क्रीनिंग में परिणीति चोपड़ा अपने पति और नेता राघव चड्ढा संग पहुंचीं. इस दौरान कपल हाथों में हाथ डाले और एक-दूसरे से बातचीत करता नजर आया. दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी. परिणीति और राघव ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक स्टनिंग पोज दिए.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

ग्लैमरस अंदाज में छाईं परिणीति चोपड़ा
स्क्रीनिंग के दौरान परिणीति चोपड़ा का लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आया. उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक स्ट्रेट-फिट ट्राउजर पहना था. इसके ऊपर उन्होंने हैवी एम्बेलिशमेंट वाली ब्लैक स्लीवलेस जैकेट कैरी की, जिसमें लॉन्ग फ्रिंज डिटेलिंग उनके लुक को अलग और ड्रामेटिक टच दे रही थी. उन्होंने कानों में छोटे डायमंड स्टड्स पहने थे और बालों को हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल में रखा था. ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.

          View this post on Instagram                      

A post shared by papnpose (@papnpose)

ये भी पढें: काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

राघव चड्ढा लगे स्मार्ट
वहीं, राघव चड्ढा क्लासी और सोफिस्टिकेटेड फॉर्मल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था और इसके ऊपर ऑफ-व्हाइट डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर कैरी किया था. ब्लैक फॉर्मल शूज और अपने सिग्नेचर चश्मे के साथ राघव का लुक काफी स्मार्ट लग रहा था.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Pariinspired - Ambika (@pariinspired)

कब हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के आलीशान ‘द लीला पैलेस’ में शादी रचाई थी. कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. शादी के करीब दो साल बाद, 2025 में दोनों ने अपने बेटे नीर का वेलकम किया.

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के बारे में जानिए
परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. सीरीज में परिणीति के अलावा जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सीरीज का निर्देशन रेन्सिल डी’सिल्वा ने किया है.

ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' का ओटीटी पर धमाल, एक हफ्ते में 20 मिलियन व्यूज के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗